September 18, 2026 8:48 pm

रिश्वत मांगने और खबरें प्रकाशित करने का आरोप, पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

उमरिया। जिले के मानपुर में एक क्रेशर में पत्रकार के द्वारा रिश्वत मांगने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित क्रेशर कर्मचारी ने एक व्यक्ति पर 20 हजार रिश्वत मांगने और राशि नहीं देने पर समाचार प्रकाशित करवाकर परेशान करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में अतुल गुप्ता ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।शिकायतकर्ता अतुल गुप्ता में शिकायत में बताया कि वह देवेंद्र चतुर्वेदी के क्रेशर में कर्मचारी के रूप में कार्य करते हैं। उनका आरोप है कि मानपुर निवासी जय प्रकाश शर्मा द्वारा उससे 20 हजार की राशि की मांग की जा रही है। राशि नहीं देने पर उनके नाम से आए दिन समाचार प्रकाशित किए जा रहे हैं, जबकि वे क्रेशर के मालिक नहीं बल्कि कर्मचारी हैं।शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्होंने इस मामले की सूचना 7 सितंबर को मानपुर थाना में भी दी थी लेकिन जयप्रकाश के प्रभाव के चलते पुलिस ने उनकी शिकायत दर्ज नहीं की। अब उन्होंने पुलिस अधीक्षक से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

INA
Author: INA

विज्ञापन