धमतरी। धमतरी में विकास की रफ्तार साय साय लगातार तेज होती जा रही है। शहर को गाँव से जोड़ना और आसपास के क्षेत्रों को बेहतर सड़क कनेक्टिविटी देने की दिशा में एक के बाद एक महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाएं सामने आ रही हैं। इसी कड़ी में नहर नाका से जवरगांव मोड़ तक करीब 68 करोड़ रुपये की लागत से फोरलेन सड़क निर्माण की स्वीकृति मिली है। यह फ़ोरलेन पूर्व में सिहावा चौक से नहर नाका तक स्वीकृत हुई थी अब इस सड़क की लागत कुल 129 करोड़ हो गई इस सड़क के निर्माण से धमतरी शहर से जवरगांव क्षेत्र तक आवागमन सुगम होने के साथ ही यातायात का दबाव भी कम होगा।महापौर रामू रोहरा ने इस महत्वपूर्ण सड़क परियोजना के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा एवं सांसद रूपकुमारी चौधरी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कलेक्टर अविनाश मिश्रा, लोक कर्म विभाग के ई ई चहल द्वारा भी अथक प्रयास किया जा रहा है।धमतरी को आधुनिक, सुव्यवस्थित और बेहतर सड़क नेटवर्क वाला शहर बनाना उनकी प्राथमिकता है। आने वाले समय में शहर के चारों दिशाओं में फोरलेन सड़कों का विस्तार होने से धमतरी की तस्वीर और तकदीर दोनों बदलेंगी। उन्होंने कहा कि बेहतर सड़कें केवल आवागमन को आसान नहीं बनातीं, बल्कि व्यापार, रोजगार, पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों को भी गति देती हैं।उन्होंने कहा कि नहर नाका से जवारगांव तक फोरलेन सड़क बनने से इस क्षेत्र के लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी। शहर के बढ़ते यातायात और भविष्य की आवश्यकताओं को देखते हुए चौड़ी और व्यवस्थित सड़कों का निर्माण समय की आवश्यकता है। सरकार के सहयोग से धमतरी में विकास कार्यों को लगातार गति मिल रही है और आने वाले दिनों में कई बड़ी परियोजनाएं धरातल पर दिखाई देंगी।महापौर ने कहा कि धमतरी को चारों दिशाओं से फोरलेन सड़कों से जोड़ने का लक्ष्य अब धीरे-धीरे साकार होता दिखाई दे रहा है। शहर में सड़क, पानी, नाली, स्वास्थ्य, शिक्षा और मूलभूत सुविधाओं के क्षेत्र में योजनाबद्ध तरीके से काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की विकासोन्मुखी सोच और जनप्रतिनिधियों के सामूहिक प्रयास से धमतरी को एक आधुनिक शहर के रूप में विकसित किया जाएगा।नहर नाका-जवारगांव फोरलेन परियोजना को धमतरी के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए महापौर ने कहा कि विकास का यह सिलसिला रुकने वाला नहीं है। धमतरी में आने वाले समय में बड़े पैमाने पर अधोसंरचना विकास देखने को मिलेगा।
लेटेस्ट न्यूज़
पत्रकार के हत्या की सुपारी मामले में तहसीलदार सुरेंद्र साय पैंकरा समेत कई पर FIR दर्ज
December 28, 2025
3:09 pm
मोबाइल चोरों पर शिकंजा: नोएडा पुलिस ने स्नैचिंग गैंग तोड़ा, करोड़ों का माल जब्त
December 17, 2025
9:45 pm
जुआ के फड़ में पुलिस की दबिश, 52 परियों पर दांव लगाते 7 जुआरी गिरफ्तार
November 10, 2025
1:34 pm
महापौर रामू रोहरा ने पूरा किया वादा नहर नाका से जवरगांव मोड़ तक 68 करोड़ के लागत से फोरलेन सड़क की स्वीकृति
विज्ञापन

स्वामित्व योजना की प्रगति परखने गांवों में पहुंचे कलेक्टर, अभिलेख तैयार करने के कार्यों का लिया जायजा
October 22, 2026
No Comments
Read More »

खोंगापानी में वन भूमि पर अवैध कब्जे का कथित खेल! जंगल की जमीन पर बन रहे मकान, वन विभाग मौन
October 17, 2026
No Comments
Read More »


रिश्वत मांगने और खबरें प्रकाशित करने का आरोप, पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार
September 18, 2026
No Comments
Read More »

खोंगापानी में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से 12 वर्षीय मासूम की मौत, तीन बच्चों को युवक ने बचाया
August 23, 2026
No Comments
Read More »

खोंगापानी में आवारा पशुओं का आतंक, मेन मार्केट से गली-मोहल्लों तक सड़कों पर डेरा
August 23, 2026
No Comments
Read More »

अंधेरे में डूबा मनेंद्रगढ़, सड़कों पर आवारा पशुओं का आतंक—कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन
August 4, 2026
No Comments
Read More »

आस्था का आलोक, विकास का संकल्प : रुद्रेश्वर धाम से उभरती धमतरी की नई पहचान
August 4, 2026
No Comments
Read More »

गुजरात में चंडीपुरा वायरस का संकट: 22 बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग की सक्रियता
August 4, 2026
No Comments
Read More »

दिल्ली-एनसीआर में मानसून का कहर: अगले दिनों में भारी बारिश की संभावना
August 4, 2026
No Comments
Read More »

तबाही बनकर आई बारिश, असम में अब तक 87 तो केरलम में 15 की मौत; लाखों लोग प्रभावित
August 4, 2026
No Comments
Read More »


खाड़ी और होर्मुज संकट के बीच ईरान में भारत के नए राजदूत, जानें कौन हैं IFS विश्वेश नेगी
August 4, 2026
No Comments
Read More »


निर्मला सीतारमण लोकसभा में पेश करेंगी कराधान संशोधन विधेयक 2026
August 4, 2026
No Comments
Read More »



टैरिफ पर ट्रंप को अमेरिका में ही झटका, 25 राज्यों ने किया केस; भारत समेत 60 देशों का मामला
August 4, 2026
No Comments
Read More »




