March 11, 2026 7:57 pm

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में 30 नक्सलियों का सरेंडर, ₹85 लाख का था इनाम: CM विष्णु देव बोले- ये सुशासन की नीति, टूट रही लाल आतंक की कमर

छत्तीसगढ़ के बस्तर रीजन के बीजापुर जिले में 30 नक्सली कैडरों ने सरेंडर किया है। इन सभी नक्सलियों पर कुल ₹85 लाख का इनाम घोषित था।

छत्तीसगढ़ के बस्तर रीजन के बीजापुर जिले में 30 नक्सली कैडरों ने सरेंडर किया है।

इन सभी नक्सलियों पर कुल ₹85 लाख का इनाम घोषित था। इनमें 20 महिलाएँ और 10 पुरुष शामिल है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दो दिन के छत्तीसगढ़ दौरे के बीच सुरक्षाबलों के लिए यह बड़ी सफलता है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सभी नक्सलियों ने 07 फरवरी 2026 को उप पुलिस महानिरीक्षक (केरिपु ऑप्स) बीजापुर सेक्टर बीएस नेगी और पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ. जितेंद्र कुमार यादव सहित अन्य पुलिस अधिकारियों के सामने सरेंडर किया।

इन नक्सलियों में कंपनी नंबर 2 और 7 के सदस्य, एक पीपीसीएम, 4 एसीएम, 17 पार्टी सदस्य, एक डीएकेएमएस अध्यक्ष, एक केएएमएस अध्यक्ष और 3 जनताना सरकार अध्यक्ष शामिल हैं। पुनर्वास प्रक्रिया के दौरान इन नक्सलियों ने एक बंडल कार्डेक्स वायर और 50 जिलेटिन स्टिक सुरक्षा बलों को सौंपे।

सभी नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ शासन की ‘पूना मारगेम: पुनर्वास से पुनर्जीवन’ नीति के तहत हथियार छोड़ मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया। इन सभी ने सशस्त्र हिंसा का परित्याग कर शांति, संवाद और विकास के मार्ग को अपनाने की प्रतिबद्धता जताई है। हर नक्सली को पुनर्वास के लिए ₹50,000 की सहायता राशि प्रदान की गई।

इस उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि पिछले दो सालों में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और संचार सुविधाओं सहित समग्र विकास को बस्तर के दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुँचाया गया है, जिसने भटके युवाओं को हिंसा छोड़कर मुख्यधारा में शामिल होने को प्रेरित किया है, जो सुशासन की नीति की प्रभावशीलता को दर्शाता है।

उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन, गृह मंत्री अमित शाह के संकल्प और राज्य सरकार के सतत प्रयासों से बस्तर तेजी से विकसित बस्तर की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी छत्तीसगढ़ में दो दिन के दौरे पर पहुँचे हैं। 08 फरवरी 2026 को दूसरे दिन अमित शाह नक्सलवाद को लेकर हाईलेवल मीटिंग करेंगे।

NEWS AGENCY INA
Author: NEWS AGENCY INA

विज्ञापन