March 11, 2026 7:57 pm

चांदी ₹65,000 सस्ती, आधी रह गई कीमत! अब कितने का मिला रहा है 100 ग्राम सिल्वर, चेक करें रेट

देश में चांदी की कीमतों ने निवेशकों और गहने खरीदने वालों दोनों को चौंका दिया है। बीते एक हफ्ते में चांदी के भाव में ऐसी तेज गिरावट आई है कि इसकी कीमत लगभग आधी रह गई है।

वीकली बेसिस पर चांदी करीब ₹65,000 प्रति किलो सस्ती हो चुकी है। 8 फरवरी 2026 की सुबह चांदी ₹2,85,000 प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है, जबकि 29 और 30 जनवरी को यही चांदी 4 लाख रुपये के पार थी।

तेज गिरावट के बाद अब 100 ग्राम चांदी ₹28,500 में उपलब्ध है। यानी जो लोग चांदी के गहने बनवाने की सोच रहे थे, उनके लिए यह मौका राहत भरा साबित हो सकता है।अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली में चांदी के भाव में भारी गिरावट दर्ज की गई है। कीमत 13,000 रुपये टूटकर अब सभी करों सहित 2,55,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है।

वहीं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा कारोबार भी दबाव में रहा और इसका भाव फिसलकर 2,49,499 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया। गौरतलब है कि इससे पहले 29 जनवरी को चांदी ने जोरदार उछाल के साथ 4,20,048 रुपये प्रति किलोग्राम का ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया था।

Silver Rate In India: देश के 25 बड़े शहरों में चांदी का ताजा भाव (8 फरवरी 2026)

दिल्ली: ₹2,850 (10 ग्राम) | ₹28,500 (100 ग्राम) | ₹2,85,000 (1 किलो)

मुंबई: ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000

कोलकाता: ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000

चेन्नई: ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000

पटना: ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000

लखनऊ: ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000

मेरठ: ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000

कानपुर: ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000

नोएडा: ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000

गाजियाबाद: ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000

गुरुग्राम: ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000

चंडीगढ़: ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000

जयपुर: ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000

अहमदाबाद: ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000

पुणे: ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000

लुधियाना: ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000

गुवाहाटी: ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000

इंदौर: ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000

सूरत: ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000

नागपुर: ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000

नासिक: ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000

बेंगलुरु: ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000

वडोदरा: ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000

भुवनेश्वर: ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000

हैदराबाद: ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000

रिकॉर्ड से सीधे धड़ाम, कैसे टूटी चांदी

29 जनवरी 2026 को चांदी ने ऑल टाइम हाई बनाया था। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर इसका भाव ₹4,20,048 प्रति किलो तक पहुंच गया था। इसके बाद मुनाफावसूली शुरू हुई और कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिली। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली में चांदी ₹13,000 लुढ़ककर ₹2,55,000 प्रति किलो (सभी टैक्स समेत) पर आ गई। वहीं MCX पर वायदा भाव गिरकर ₹2,49,499 प्रति किलो तक पहुंच गया।

इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार शुक्रवार शाम बाजार बंद होने तक चांदी ₹2,44,929 प्रति किलो रह गई। चूंकि शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहता है, इसलिए यही रेट दोनों दिन मान्य रहेगा। अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर दामों में हल्का अंतर जरूर दिख रहा है, लेकिन ट्रेंड साफ है कि चांदी में भारी दबाव बना हुआ है।

सोना-चांदी के भाव कैसे तय होते हैं

भारत में सोना और चांदी की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार के रुझान, डॉलर की मजबूती, रुपये की स्थिति, आयात शुल्क, टैक्स और घरेलू मांग पर निर्भर करती हैं। इसके अलावा MCX पर ट्रेडिंग, ज्वैलरी डिमांड और वैश्विक आर्थिक फैसलों का भी दामों पर सीधा असर पड़ता है।

आगे क्या करें निवेशक

विश्लेषकों का मानना है कि चांदी में आई तेज गिरावट इसके ऊंचे मूल्यांकन और बढ़ी अस्थिरता का नतीजा है। हालांकि लंबी अवधि में इसके बुनियादी फैक्टर अभी भी मजबूत बताए जा रहे हैं। विशेषज्ञ सलाह दे रहे हैं कि एकमुश्त निवेश से बचें और बाजार में स्थिरता आने तक इंतजार करें या किस्तों में निवेश करें।

(नोट: सोना-चांदी खरीदने से पहले या निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। ये खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए लिखी गई है)

NEWS AGENCY INA
Author: NEWS AGENCY INA

विज्ञापन