भोपाल । मालवा में पहली बार आचार्य भगवन विद्यासागर महाराज एवं नवाचार्य समयसागर महाराज के शिष्य मुनिश्री विनम्रसागर महाराज की मौजूदगी में जैन महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन अगले महीने 2 से 9 फरवरी तक चलेगा। इस दौरान ऐतिहासिक कल्पद्रुम महामंडल विधान तिलक नगर में आयोजित किया जाएगा, जिसमें मालवा के श्रद्धालु सहित कई राज्यों से जैन धर्मालुजन शामिल होंगे। मुनिश्री विनम्र सागर ससंघ एवं आर्यिका दुर्लभमति माताजी ससंघ के सान्निध्य में तिलक नगर में ऐतिहासिक कल्पद्रुम महामंडल विधान का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें 108 भव्य समवशरण की रचना, सर्वसिद्धदायक, सर्व मनोकामना पूरक, मनवांछित फलदाता श्री 108 मंडलीय कल्पद्रुम महामंडल विधान 29 तक तिलक नगर में आयोजित होगा, जिसकी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। जैन महाकुंभ आयोजक समिति के राजेंद्र वास्तु, राहुल स्पोर्ट्स, राजेश रालेल, विकास जैन सतभैया ने बताया कि इंदौर के इतिहास में पहली बार जैन महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में कई राज्यों के धर्मालुजन आएंगे और धर्म की गंगा में डुबकी लगाएंगे। बाहर से आने वाले धर्मालुजन के लिए रुकने और भोजन की व्यवस्था की गई है। जैन महाकुंभ में पहले दिन घटयात्रा से शुभारंभ होगा जो पूरे क्षेत्र की परिक्रमा लगाएगी और आखिरी दिन हवन-यज्ञ से समापन होगा। प्रतिदिन दोनों समय श्ुाद्ध सात्विक भोजन की भोजनशाला की अलग व्यवस्था की गई है। 6 फरवरी को संत शिरोमणि आचार्यश्री विद्यासागर प्रथम समाधि तिथि पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, संगीतमय भजन संध्या, नाटकों का मंचन व भव्य आयोजन किया जाएगा जैन महाकुंभ के लिए भव्य पंडाल तैयार किया जा रहा है सुंदर कल्पद्रुम महामंडल की विशाल रचना के नीचे विधान संपन्न होगा। इसके लिए बाहर से कलाकारों को भी बुलाया गया है कल्पद्रुम का अर्थ है, सर्वशक्तिमान वृक्ष या ऐसा वृक्ष जो सभी इच्छाओं को पूरा करता है, साथ ही पूरे क्षेत्र को जैन ध्वज व पताका से सजाया जा रहा है। कार्यक्रम में महिला व पुरुषों के लिए बैठने की अलग से व्यवस्था की जाएगी।
लेटेस्ट न्यूज़
पत्रकार के हत्या की सुपारी मामले में तहसीलदार सुरेंद्र साय पैंकरा समेत कई पर FIR दर्ज
December 28, 2025
3:09 pm
मोबाइल चोरों पर शिकंजा: नोएडा पुलिस ने स्नैचिंग गैंग तोड़ा, करोड़ों का माल जब्त
December 17, 2025
9:45 pm
जुआ के फड़ में पुलिस की दबिश, 52 परियों पर दांव लगाते 7 जुआरी गिरफ्तार
November 10, 2025
1:34 pm
अगले महीने 7 दिनी जैन महाकुंभ का आयोजन इंदौर में
विज्ञापन

रिश्वत मांगने और खबरें प्रकाशित करने का आरोप, पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार
September 18, 2026
No Comments
Read More »

खोंगापानी में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से 12 वर्षीय मासूम की मौत, तीन बच्चों को युवक ने बचाया
August 23, 2026
No Comments
Read More »

खोंगापानी में आवारा पशुओं का आतंक, मेन मार्केट से गली-मोहल्लों तक सड़कों पर डेरा
August 23, 2026
No Comments
Read More »

अंधेरे में डूबा मनेंद्रगढ़, सड़कों पर आवारा पशुओं का आतंक—कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन
August 4, 2026
No Comments
Read More »

आस्था का आलोक, विकास का संकल्प : रुद्रेश्वर धाम से उभरती धमतरी की नई पहचान
August 4, 2026
No Comments
Read More »

गुजरात में चंडीपुरा वायरस का संकट: 22 बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग की सक्रियता
August 4, 2026
No Comments
Read More »

दिल्ली-एनसीआर में मानसून का कहर: अगले दिनों में भारी बारिश की संभावना
August 4, 2026
No Comments
Read More »

तबाही बनकर आई बारिश, असम में अब तक 87 तो केरलम में 15 की मौत; लाखों लोग प्रभावित
August 4, 2026
No Comments
Read More »


खाड़ी और होर्मुज संकट के बीच ईरान में भारत के नए राजदूत, जानें कौन हैं IFS विश्वेश नेगी
August 4, 2026
No Comments
Read More »


निर्मला सीतारमण लोकसभा में पेश करेंगी कराधान संशोधन विधेयक 2026
August 4, 2026
No Comments
Read More »



टैरिफ पर ट्रंप को अमेरिका में ही झटका, 25 राज्यों ने किया केस; भारत समेत 60 देशों का मामला
August 4, 2026
No Comments
Read More »





एमसीबी जिले में डिजिटल जनगणना 2027 की बड़ी तैयारी, दो दिवसीय प्रशिक्षण का सफल समापन
February 21, 2026
No Comments
Read More »

पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों में छत्तीसगढ़ के 30 IAS और IPS अधिकारी संभालेंगे मोर्चा
February 8, 2026
No Comments
Read More »

