मुजगहन से आमदी तक फोरलेन को जल्द मिलेगी मंजूरी, करीब 32 करोड़ की लागत से होगा निर्माण धमतरी। आने वाले कुछ समय में धमतरी शहर का स्वरूप पूरी तरह बदला हुआ नजर आएगा। शहर के चारों दिशाओं में फोरलेन सड़कों का जाल बिछने जा रहा है। यदि प्रस्तावित कार्यों को देखा जाए तो आने वाले समय में धमतरी छत्तीसगढ़ के उन चुनिंदा शहरों में शामिल हो सकता है, जहां शहर के प्रमुख प्रवेश मार्गों को फोरलेन से जोड़ा जाएगा। इस दिशा में महापौर रामू रोहरा के प्रयास लगातार रंग ला रहे हैं।मुजगहन से आमदी तक फोरलेन सड़क निर्माण की दिशा में भी जल्द बड़ी सौगात मिलने की उम्मीद है। करीब 32 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस फोरलेन सड़क से धमतरी शहर के साथ-साथ आसपास के कई गांवों को सीधा लाभ मिलेगा। सड़क के चौड़ीकरण से आवागमन सुगम होगा और क्षेत्र में यातायात का दबाव भी कम होने की संभावना है।महापौर रामू रोहरा ने क्षेत्र की जनता से मुजगहन से आमदी तक फोरलेन सड़क निर्माण का वादा किया था। अब उस वादे को धरातल पर उतारने के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं। शासन स्तर पर स्वीकृति की प्रक्रिया को लेकर महापौर लगातार अधिकारियों एवं संबंधित विभाग के संपर्क में हैं। उनका कहना है कि जल्द ही इस महत्वपूर्ण सड़क परियोजना को स्वीकृति मिल जाएगी।धमतरी शहर को फोरलेन से जोड़ने की दिशा में कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को पहले ही मंजूरी मिल चुकी है। छत्रपति शिवाजी चौक से मुजगहन तक फोरलेन तथा सिहावा रोड से नहर नाका चौक तक फोरलेन सड़क को स्वीकृति मिल चुकी है। वहीं कुछ दिनों पूर्व अंबेडकर चौक से रुद्री तक फोरलेन निर्माण को भी मंजूरी मिली है। इसके अलावा रुद्री से गंगरेल मार्ग के चौड़ीकरण की दिशा में भी काम आगे बढ़ रहा है।इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद धमतरी शहर के प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। शहर के बाहरी क्षेत्रों से आने वाले वाहनों को बेहतर और चौड़ी सड़कें मिलेंगी, वहीं व्यापार, पर्यटन और ग्रामीण क्षेत्रों से शहर की कनेक्टिविटी भी मजबूत होगी।महापौर रामू रोहरा ने कहा कि शहर के विकास के लिए केवल अंदरूनी सड़कों का निर्माण पर्याप्त नहीं है, बल्कि शहर को चारों दिशाओं से बेहतर कनेक्टिविटी देना भी जरूरी है। इसी सोच के साथ प्रमुख मार्गों को फोरलेन में विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि मुजगहन से आमदी तक फोरलेन सड़क लगभग 32 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित है। इस सड़क के बनने से धमतरी शहर के साथ आसपास के गांवों को भी बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि जनता से किए गए वादों को प्राथमिकता के साथ पूरा करना उनकी जिम्मेदारी है और इसके लिए वे लगातार शासन स्तर पर प्रयास कर रहे हैं।महापौर ने कहा कि आने वाले समय में धमतरी में सड़क, पानी, नाली, यातायात और अन्य बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में बड़े बदलाव दिखाई देंगे। विकास कार्यों को गति देने के लिए राज्य सरकार का सहयोग मिल रहा है और इसी का परिणाम है कि धमतरी में लगातार बड़ी विकास परियोजनाओं को स्वीकृति मिल रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरूण साव, प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा, माननीय ओ पी चौधरी जी,सांसद रूपकुमारी जी के आशीर्वाद सेचारों दिशाओं में फोरलेन सड़कों की कनेक्टिविटी धमतरी को आधुनिक, सुगम और व्यवस्थित शहर के रूप में नई पहचान देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है।
लेटेस्ट न्यूज़
पत्रकार के हत्या की सुपारी मामले में तहसीलदार सुरेंद्र साय पैंकरा समेत कई पर FIR दर्ज
December 28, 2025
3:09 pm
मोबाइल चोरों पर शिकंजा: नोएडा पुलिस ने स्नैचिंग गैंग तोड़ा, करोड़ों का माल जब्त
December 17, 2025
9:45 pm
जुआ के फड़ में पुलिस की दबिश, 52 परियों पर दांव लगाते 7 जुआरी गिरफ्तार
November 10, 2025
1:34 pm
महापौर रामू के प्रयास से फोरलेन के नक्शे पर चमकेगा धमतरी
विज्ञापन

खोंगापानी में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से 12 वर्षीय मासूम की मौत, तीन बच्चों को युवक ने बचाया
August 23, 2026
No Comments
Read More »

खोंगापानी में आवारा पशुओं का आतंक, मेन मार्केट से गली-मोहल्लों तक सड़कों पर डेरा
August 23, 2026
No Comments
Read More »

अंधेरे में डूबा मनेंद्रगढ़, सड़कों पर आवारा पशुओं का आतंक—कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन
August 4, 2026
No Comments
Read More »

आस्था का आलोक, विकास का संकल्प : रुद्रेश्वर धाम से उभरती धमतरी की नई पहचान
August 4, 2026
No Comments
Read More »

गुजरात में चंडीपुरा वायरस का संकट: 22 बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग की सक्रियता
August 4, 2026
No Comments
Read More »

दिल्ली-एनसीआर में मानसून का कहर: अगले दिनों में भारी बारिश की संभावना
August 4, 2026
No Comments
Read More »

तबाही बनकर आई बारिश, असम में अब तक 87 तो केरलम में 15 की मौत; लाखों लोग प्रभावित
August 4, 2026
No Comments
Read More »


खाड़ी और होर्मुज संकट के बीच ईरान में भारत के नए राजदूत, जानें कौन हैं IFS विश्वेश नेगी
August 4, 2026
No Comments
Read More »


निर्मला सीतारमण लोकसभा में पेश करेंगी कराधान संशोधन विधेयक 2026
August 4, 2026
No Comments
Read More »



टैरिफ पर ट्रंप को अमेरिका में ही झटका, 25 राज्यों ने किया केस; भारत समेत 60 देशों का मामला
August 4, 2026
No Comments
Read More »





एमसीबी जिले में डिजिटल जनगणना 2027 की बड़ी तैयारी, दो दिवसीय प्रशिक्षण का सफल समापन
February 21, 2026
No Comments
Read More »

पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों में छत्तीसगढ़ के 30 IAS और IPS अधिकारी संभालेंगे मोर्चा
February 8, 2026
No Comments
Read More »


