बिलासपुर : हाईकोर्ट ने सूचना का अधिकार (आरटीआई) अधिनियम की सीमा और व्यक्तिगत निजता को लेकर महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। अदालत ने कहा है कि किसी व्यक्ति से जुड़ी निजी जानकारी जैसे विवाह पंजीयन आवेदन, जन्मतिथि पहचान पत्र या अन्य व्यक्तिगत दस्तावेज, सामान्य परिस्थितियों में किसी तीसरे पक्ष को आरटीआई के माध्यम से उपलब्ध नहीं कराए जा सकते। केवल तब ही ऐसी जानकारी दी जा सकती है, जब उससे जुड़ा कोई व्यापक जनहित स्पष्ट रूप से सामने आता हो।दोनों याचिकाएं अदालत ने की खारिज न्यायमूर्ति सचिन सिंह राजपूत की एकल पीठ ने इस आधार पर दायर दोनों याचिकाओं को खारिज कर दिया। अदालत ने कहा कि आरटीआई अधिनियम का उद्देश्य प्रशासन में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना है, लेकिन इसके साथ नागरिकों की निजता की रक्षा भी उतनी ही महत्वपूर्ण है।क्या था पूरा मामला अंबिकापुर निवासी डीके सोनी ने आरटीआई के जरिए सूरजपुर जिले के विशेष विवाह अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत विवाह पंजीयन आवेदन, उससे जुड़े दस्तावेज आदेश और सार्वजनिक सूचना की प्रमाणित प्रतियां मांगी थीं।जन सूचना अधिकारी और प्रथम अपीलीय अधिकारी ने यह कहते हुए जानकारी देने से इनकार कर दिया कि आवेदक तीसरा पक्ष है और मांगी गई जानकारी न्यायिक प्रक्रिया से जुड़ी होने के साथ व्यक्तिगत प्रकृति की है। बाद में राज्य सूचना आयोग ने भी अधिकारियों के फैसले को सही मानते हुए द्वितीय अपील खारिज कर दी। इसके बाद मामला हाईकोर्ट पहुंचा।निजता की सुरक्षा को बताया प्राथमिकता सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने कहा कि विवाह पंजीयन से जुड़े दस्तावेजों में नाम, पता जन्मतिथि फोटो और पहचान पत्र जैसी संवेदनशील व्यक्तिगत जानकारी होती है। यदि आवेदक यह साबित नहीं कर पाता कि जानकारी सार्वजनिक हित में जरूरी है जैसे भ्रष्टाचार या पद के दुरुपयोग का खुलासा करना तो ऐसी जानकारी उपलब्ध कराना व्यक्ति की निजता का अनावश्यक उल्लंघन होगा।आरटीआई और निजता के बीच संतुलन जरूरी अदालत ने अपने फैसले में स्पष्ट किया कि सूचना का अधिकार नागरिकों को पारदर्शिता सुनिश्चित करने का अधिकार देता है, लेकिन इसका उपयोग किसी व्यक्ति की निजी जानकारी हासिल करने के साधन के रूप में नहीं किया जा सकता। इसलिए व्यक्तिगत सूचना से जुड़े मामलों में आरटीआई अधिनियम की धारा 8(1)(जे) के तहत निजता की रक्षा को प्राथमिकता दी जाएगी।
लेटेस्ट न्यूज़
पत्रकार के हत्या की सुपारी मामले में तहसीलदार सुरेंद्र साय पैंकरा समेत कई पर FIR दर्ज
December 28, 2025
3:09 pm
मोबाइल चोरों पर शिकंजा: नोएडा पुलिस ने स्नैचिंग गैंग तोड़ा, करोड़ों का माल जब्त
December 17, 2025
9:45 pm
जुआ के फड़ में पुलिस की दबिश, 52 परियों पर दांव लगाते 7 जुआरी गिरफ्तार
November 10, 2025
1:34 pm
आरटीआई से नहीं मिल सकेगी हर निजी जानकारी! हाईकोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, जानिए कब नहीं देना होगा जवाब
विज्ञापन

खोंगापानी में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से 12 वर्षीय मासूम की मौत, तीन बच्चों को युवक ने बचाया
August 23, 2026
No Comments
Read More »

खोंगापानी में आवारा पशुओं का आतंक, मेन मार्केट से गली-मोहल्लों तक सड़कों पर डेरा
August 23, 2026
No Comments
Read More »

अंधेरे में डूबा मनेंद्रगढ़, सड़कों पर आवारा पशुओं का आतंक—कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन
August 4, 2026
No Comments
Read More »

आस्था का आलोक, विकास का संकल्प : रुद्रेश्वर धाम से उभरती धमतरी की नई पहचान
August 4, 2026
No Comments
Read More »

गुजरात में चंडीपुरा वायरस का संकट: 22 बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग की सक्रियता
August 4, 2026
No Comments
Read More »

दिल्ली-एनसीआर में मानसून का कहर: अगले दिनों में भारी बारिश की संभावना
August 4, 2026
No Comments
Read More »

तबाही बनकर आई बारिश, असम में अब तक 87 तो केरलम में 15 की मौत; लाखों लोग प्रभावित
August 4, 2026
No Comments
Read More »


खाड़ी और होर्मुज संकट के बीच ईरान में भारत के नए राजदूत, जानें कौन हैं IFS विश्वेश नेगी
August 4, 2026
No Comments
Read More »


निर्मला सीतारमण लोकसभा में पेश करेंगी कराधान संशोधन विधेयक 2026
August 4, 2026
No Comments
Read More »



टैरिफ पर ट्रंप को अमेरिका में ही झटका, 25 राज्यों ने किया केस; भारत समेत 60 देशों का मामला
August 4, 2026
No Comments
Read More »





एमसीबी जिले में डिजिटल जनगणना 2027 की बड़ी तैयारी, दो दिवसीय प्रशिक्षण का सफल समापन
February 21, 2026
No Comments
Read More »

पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों में छत्तीसगढ़ के 30 IAS और IPS अधिकारी संभालेंगे मोर्चा
February 8, 2026
No Comments
Read More »


