March 16, 2026 12:03 pm

कभी हाथ पर, कभी गले पर… उफ्फ ऐसी दर्दनाक मौत, गले में डाल लिया था कोबरा, चला था वीर बनने

रामपुरः सोशल मीडिया पर तमाम तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं, जो कभी मजेदार तो कभी हैरान कर देने वाले होते हैं. ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला और डराने वाला वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है.

वायरल हो रहे वीडियो में एक शख्स जहरीले कोबरा के साथ ऐसे खेल रहा है, जैसे वह कोई खिलौना हो. दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो यूपी के रामपुर जिले के एक गांव का है. इस खतरनाक वीडियो में शख्स की मौत हो जाती है. क्योंकि जहरीला कोबरा एक-दो बार नहीं, बल्कि कई बार डंसता है. शख्स करीब 6 फीट लंबे कोबरा सांप को लेकर वो एक से एक करतब दिखाता हुआ नजर आ रहा है.

लोगों को दिखा रहा था अपनी बहादुरी
करतब दिखाने के दौरान कोबरा ने उसे चार जगह काट लिया. इसके बाद शख्स के शरीर में जहर तेजी से फैलने लगा. इसके बाद उसे आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया. लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. यह वायरल वीडियो रामपुर जिले के बिलासपुर तहसील के पिपलिया गोपाल गांव का है. सांप से जो व्यक्ति खेल रहा है, उसका नाम जी.राज सिंह बताया जा रहा है.

सड़क से जा रहे कोबरा को गले में लपेट लिया
जी. राज सिंह गांव की ही सड़क किनारे बैठकर करीब 6 फीट लंबे जहरीले कोबरा को पकड़कर खेल रहा था. उसके आसपास मौजूद लोग उसे बार-बार ऐसा करने से रोक रहे हैं. लेकिन वह किसी की बात नहीं मानता है और सांप को गले में डाल लिया. तभी सांप ने उसे चार जगह काट लिया. यह भी बताया जा रहा है कि जी. राज सिंह मानसिक तौर पर परेशान था. घटना सामने आने के बाद वन विभाग ने सांप को पकड़ा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

जहरीले कोबरा ने चार जगह डंस लिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पिपलिया गोपाल गांव निवासी जी. राज सिंह की शादी नहीं हुई थी. जी. राज सिंह को सड़क पर जहरीला कोबरा दिख गया और उससे खेलने लगा. खतरनाक काम करते देख लोग भी उसके पास खड़े हो गए और उसे मना करने लगे. लेकिन वह माना नहीं. अपनी बहादुरी को दिखाने के चक्कर में उसने गले में कोबरा को डाल लिया. लेकिन तभी कोबरा ने उसे चार बार डंस लिया. सांप ने जी. राज सिंह के हाथ, कान और गर्दन पर काटा था.

INA NEWS AGENCY
Author: INA NEWS AGENCY

विज्ञापन