नई दिल्ली
अपने दमदार पंच से अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत का नाम रोशन करने वाली विश्व चैंपियन मुक्केबाज मैरी कॉम इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। मैरी कॉम ने हाल ही में अपने पूर्व पति के ओनलर कोम पर धोखाधड़ी के आरोप लगाए थे। मैरी कॉम द्वारा अपने ऊपर लगाए गए आरोपों का के ओनलर कोम ने जवाब दिया है। ओनलर ने मैरी कॉम के आरोपों को गलत बताया है। मिडिया के साथ एक खास बातचीत में, ओनलर ने मैरी कॉम के लगाए आरोपों को झूठा बताते हुए कहा कि वह शादीशुदा होते हुए दूसरे के साथ रिश्ते में थीं। ओनलर ने दावा किया कि उनकी शादी में दिक्कतें एक दशक से भी ज्यादा पुरानी हैं। मैरी कॉम का पहली बार 2013 में एक जूनियर बॉक्सर के साथ अफेयर था। 2017 से, वह मैरी कॉम बॉक्सिंग एकेडमी से जुड़े एक व्यक्ति के साथ रिलेशनशिप में हैं। मेरे पास सबूत के तौर पर उनके व्हॉट्सएप मैसेज हैं, लेकिन मैं चुप रहा। मुझे उसके आगे बढ़ने पर कोई एतराज नहीं है, लेकिन सबके सामने दोषी ठहराया जाना मुझे कबूल नहीं है।
उन्होंने कहा, "वह अकेली रहना चाहती थी और दूसरा रिलेशनशिप चाहती थी। हमारा तलाक हो चुका है। अगर वह दूसरा पति चाहती है तो मुझे कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन मुझे कभी दोष मत देना। अगर उसे मुझे दोष देना है, तो सबूत देना पड़ेगा। मुझे पता है कि वह कहां रहती है और किसके साथ रहती है।"
पैसों की गड़बड़ी के आरोपों पर ओनलर ने कहा कि उनके अभी के रहन-सहन के हालात उन आरोपों को गलत साबित करते हैं कि उनके पास बहुत सारा पैसा है। उसने कहा कि मैंने 5 करोड़ चुराए हैं। मेरा अकाउंट देख लिया जाए। शादी के बाद 18 साल तक हम साथ रहे। अब वह पागल हो गई है। मेरे पास क्या है? मेरा घर देखो। मैं दिल्ली में किराए के घर में रह रहा हूं। वह एक सेलेब है। वह जो भी कहेगी, लोग सुनेंगे।
ऑनलर ने कहा कि मैंने अपनी शादी की अंगूठी हटा दी, क्योंकि वह भरोसे के लायक नहीं है। वह लोक अदालत में जा रही है और कह रही है कि मैंने लोन लिया और प्रॉपर्टी चुराई। अगर प्रॉपर्टी मेरे नाम पर है, तो उसके पास सबूत होंगे, है ना? उसे वे सबूत लाने दो, फिर हम बात करेंगे।
उन्होंने कहा, "हमारा तलाक हो गया है। अभी कोर्ट जाना बाकी है। मैं कोर्ट में लड़ना नहीं चाहता, क्योंकि मैं अपने बच्चों से प्यार करती हूं। नेशनल मीडिया से बात करने और यह कहने का क्या मतलब है कि मेरे पति पैसे चुरा रहे हैं? मुझ पर पैसे चुराने के आरोप क्यों लग रहे हैं? वह चुनाव के दौरान लिए गए करोड़ों के लोन के बारे में बात कर रही थी। क्या सबूत है? चुनाव में खर्च के लिए पैसे मैंने अपने दोस्तों से उधार लिए थे।"
ऑनलर ने कहा कि उन्होंने मैरी कॉम को उनके करियर और निजी जीवन के अलग-अलग दौर में सहयोग किया, लेकिन उसके लगाए आरोपों से मुझे ठेस पहुंची है, दुख हुआ है।
उन्होंने कहा, "मैं उन्हें माफ कर सकता हूं, लेकिन जो मेरे साथ हुआ है, उसे कभी नहीं भूल सकता। मैं उनके लिए इस्तेमाल करने और फेंकने जैसा हूं। उनकी एकेडमी की शुरुआत किसने की, रजिस्ट्रेशन किसने कराया। अब कोई चेयरमैन बन गया है, जिसका नाम मैं नहीं लेना चाहता। हम 2013 से दिल्ली में हैं। मेरे बेटे बोर्डिंग स्कूल में हैं। बेशक, वह कमा रही है और फीस दे रही है, लेकिन उन्हें किसने पाला है?"
ऑनलर ने कहा, "मैं अपने बेटों से मिलना चाहता हूं, जो हॉस्टल में रह रहे हैं। वे मेरा खून भी हैं। यह पति-पत्नी के रिश्ते के बारे में है। कोई भी परफेक्ट नहीं होता। उसने कहा कि मैंने शराब पी है। उसने भी पी है। उसने वोडका और रम पी है, और उसने 'गुटखा' भी खाया है। लेकिन मैंने ये बातें मीडिया को कभी नहीं बताईं; मैं पार्टियों में पीता हूं। मैं जो भी कह रहा हूं उसका मेरे पास सबूत है।"
ओनलर और मैरी कॉम की शादी 2005 में हुई थी। उनके चार बच्चे हैं। दोनों का 2023 में तलाक हो गया था।
लेटेस्ट न्यूज़
मोबाइल चोरों पर शिकंजा: नोएडा पुलिस ने स्नैचिंग गैंग तोड़ा, करोड़ों का माल जब्त
December 17, 2025
9:45 pm
जुआ के फड़ में पुलिस की दबिश, 52 परियों पर दांव लगाते 7 जुआरी गिरफ्तार
November 10, 2025
1:34 pm
दिल्ली के जंतर-मंतर पर शख्स ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की
November 10, 2025
1:31 pm
धोखाधड़ी विवाद में नया मोड़: मैरी कॉम के आरोपों पर एक्स-हसबैंड ओनलर का पलटवार
विज्ञापन


एमसीबी जिले में डिजिटल जनगणना 2027 की बड़ी तैयारी, दो दिवसीय प्रशिक्षण का सफल समापन
February 21, 2026
No Comments
Read More »

पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों में छत्तीसगढ़ के 30 IAS और IPS अधिकारी संभालेंगे मोर्चा
February 8, 2026
No Comments
Read More »


छोटे कार मालिकों की मौज खत्म! नियम बदलते ही Auto Industry में मच गया हड़कंप, जानें क्या होगा असर?
February 8, 2026
No Comments
Read More »

8 फरवरी को किस दाम पर बिक रहा है सोना? जानें 22 कैरेट और 18 कैरेट का ताजा रेट
February 8, 2026
No Comments
Read More »


चांदी ₹65,000 सस्ती, आधी रह गई कीमत! अब कितने का मिला रहा है 100 ग्राम सिल्वर, चेक करें रेट
February 8, 2026
No Comments
Read More »

सावधान! QR कोड स्कैन करते ही ‘कंगाल’ हो रहे हैं लोग; स्कैमर्स ने खोजा नया तरीका, बचने के लिए करें यह काम
February 8, 2026
No Comments
Read More »

सरकारी अस्पताल में महंगा इलाज: OPD पर्ची ₹900, टेस्ट ₹9000 — सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल पर गंभीर सवाल
February 7, 2026
No Comments
Read More »

मध्यप्रदेश। पाली पुलिस ने पकड़ा लाखों का अंतरजिला जुआ फड़, घुनघुटी पुलिस की “सह-खामोशी” पर उठे सवाल
January 22, 2026
No Comments
Read More »


कैम्पा मद से करोड़ों खर्च, आरटीआई में ‘कोई मद नहीं’—चिरमिरी के रेंजर ने उड़ा दी पारदर्शिता की धज्जियां
January 1, 2026
No Comments
Read More »

हल्दीबाड़ी अंदर ग्राउंड माइंस: मेन रोड किनारे बन रही नाली में भारी घोटाले की आशंका, जांच और कार्रवाई की मांग
December 31, 2025
No Comments
Read More »


हसदेव के राजनगर ओसीएम में कोयले का काला कारोबार, शॉर्टेज से लेकर रोड सेल तक फैला भ्रष्टाचार
December 22, 2025
No Comments
Read More »

मनेंद्रगढ़ वनमंडल में भ्रष्टाचार का बोलबाला DFO के घोटालों के आगे नतमस्तक भाजपा सरकार
December 20, 2025
No Comments
Read More »

सुकमा :गोलापल्ली के जंगल में एनकाउंटर, सुरक्षाबलों ने माओवादियों को घेरा
December 18, 2025
No Comments
Read More »

अब लाइन नहीं, सिर्फ क्लिक! मोबाइल ऐप से होगी शराब की बुकिंग, ऐसे उठाएं फायदा
December 18, 2025
No Comments
Read More »

कपिल शर्मा शो सीजन 4: देसी गर्ल के साथ पहले एपिसोड में होगी जमकर मस्ती
December 18, 2025
No Comments
Read More »

भारत का सख्त फैसला: बांग्लादेश में अशांति के बीच ढाका का वीजा सेंटर बंद
December 18, 2025
No Comments
Read More »

