डबलिन
क्रिकेट आयरलैंड ने आईसीसी महिला टी 20 वर्ल्ड कप ग्लोबल क्वालीफायर के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। गैबी लुईस को टीम की कमान सौंपी गई है, जबकि ओर्ला प्रेंडरगास्ट उप-कप्तान होंगी। यह टूर्नामेंट अगले साल 18 जनवरी से 1 फरवरी तक नेपाल के काठमांडू में खेला जाएगा। हाई परफॉर्मेंस के डायरेक्टर ग्रीम वेस्ट ने कहा, हाल ही में साउथ अफ्रीकी दौरा यह दिखाता है कि इंटरनेशनल क्रिकेट कितना मुश्किल हो सकता है, लेकिन इस दौरे ने यह भी बताया कि हमारी टीम कैसे अनुभव से सीखकर खुद को ढाल सकती है और आगे बढ़ सकती है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज कौशल को निखारने और सुधार के लिए जरूरी क्षेत्रों की पहचान करने का एक मौका था। क्वालीफायर में टीम को उस अनुभव को मैदान पर अमल में लाना होगा। उन्होंने कहा, नेपाल का विकेट पारंपरिक रूप से धीमी गति के होते हैं, इसलिए हम टीम में तीन फ्रंटलाइन स्पिनर्स को ले रहे हैं। उम्मीद है कि वे इन परिस्थितियों में अहम भूमिका निभाएंगे। कोई भी खिलाड़ी गंभीर रूप से चोटिल नहीं है। उम्मीद है कि एमी हंटर हल्की चोट से पूरी तरह ठीक हो जाएंगी, जिसकी वजह से वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे से बाहर थीं। हम कोच और टीम को शुभकामनाएं देते हैं। उम्मीद करते हैं कि क्वालीफाइंग अभियान सफल होगा और जून 2026 में आयरलैंड एक बड़े इवेंट में फिर से हिस्सा लेगा।
आयरिश टीम 6 जनवरी 2026 को दुबई में 6 दिवसीय कैंप में हिस्सा लेने के लिए रवाना होगी, जिसके बाद 12 जनवरी को नेपाल जाएगी। आयरलैंड की टीम नेपाल और जिम्बाब्वे के खिलाफ दो आधिकारिक वार्म-अप मैच खेलेगी। आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप ग्लोबल क्वालीफायर में बांग्लादेश, आयरलैंड, नीदरलैंड, नामीबिया, नेपाल, पापुआ न्यू गिनी, स्कॉटलैंड, थाईलैंड, यूएसए और जिम्बाब्वे की टीमें हिस्सा लेने जा रही हैं। इन टीमों को पांच-पांच के दो ग्रुप में बांटा गया है।
आयरलैंड को ग्रुप ए में रखा गया है। सभी ग्रुप मुकाबलों के बाद, हर ग्रुप की टॉप तीन टीमें सुपर सिक्स स्टेज में पहुंचेंगी, और इस स्टेज से टॉप चार टीमें टी20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई करेंगी। टी20 वर्ल्ड कप क्वालीफायर के लिए आयरलैंड की टीम: गैबी लुईस (कप्तान), एवा कैनिंग, क्रिस्टीना कोल्टर रीली, अलाना डेलजेल, लौरा डेलानी, सारा फॉर्ब्स, एमी हंटर, अर्लीन केली, एमी मैगुइरे, जेन मैगुइरे, लारा मैकब्राइड, कारा मरे, लेह पॉल, ओर्ला प्रेंडरगास्ट, रेबेका स्टोकवेल।
लेटेस्ट न्यूज़
मोबाइल चोरों पर शिकंजा: नोएडा पुलिस ने स्नैचिंग गैंग तोड़ा, करोड़ों का माल जब्त
December 17, 2025
9:45 pm
जुआ के फड़ में पुलिस की दबिश, 52 परियों पर दांव लगाते 7 जुआरी गिरफ्तार
November 10, 2025
1:34 pm
दिल्ली के जंतर-मंतर पर शख्स ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की
November 10, 2025
1:31 pm
ग्लोबल क्वालीफायर की तैयारी पूरी: विमेंस टी20 वर्ल्ड कप के लिए आयरलैंड की टीम फाइनल
विज्ञापन


एमसीबी जिले में डिजिटल जनगणना 2027 की बड़ी तैयारी, दो दिवसीय प्रशिक्षण का सफल समापन
February 21, 2026
No Comments
Read More »

पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों में छत्तीसगढ़ के 30 IAS और IPS अधिकारी संभालेंगे मोर्चा
February 8, 2026
No Comments
Read More »


छोटे कार मालिकों की मौज खत्म! नियम बदलते ही Auto Industry में मच गया हड़कंप, जानें क्या होगा असर?
February 8, 2026
No Comments
Read More »

8 फरवरी को किस दाम पर बिक रहा है सोना? जानें 22 कैरेट और 18 कैरेट का ताजा रेट
February 8, 2026
No Comments
Read More »


चांदी ₹65,000 सस्ती, आधी रह गई कीमत! अब कितने का मिला रहा है 100 ग्राम सिल्वर, चेक करें रेट
February 8, 2026
No Comments
Read More »

सावधान! QR कोड स्कैन करते ही ‘कंगाल’ हो रहे हैं लोग; स्कैमर्स ने खोजा नया तरीका, बचने के लिए करें यह काम
February 8, 2026
No Comments
Read More »

सरकारी अस्पताल में महंगा इलाज: OPD पर्ची ₹900, टेस्ट ₹9000 — सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल पर गंभीर सवाल
February 7, 2026
No Comments
Read More »

मध्यप्रदेश। पाली पुलिस ने पकड़ा लाखों का अंतरजिला जुआ फड़, घुनघुटी पुलिस की “सह-खामोशी” पर उठे सवाल
January 22, 2026
No Comments
Read More »


कैम्पा मद से करोड़ों खर्च, आरटीआई में ‘कोई मद नहीं’—चिरमिरी के रेंजर ने उड़ा दी पारदर्शिता की धज्जियां
January 1, 2026
No Comments
Read More »

हल्दीबाड़ी अंदर ग्राउंड माइंस: मेन रोड किनारे बन रही नाली में भारी घोटाले की आशंका, जांच और कार्रवाई की मांग
December 31, 2025
No Comments
Read More »


हसदेव के राजनगर ओसीएम में कोयले का काला कारोबार, शॉर्टेज से लेकर रोड सेल तक फैला भ्रष्टाचार
December 22, 2025
No Comments
Read More »

मनेंद्रगढ़ वनमंडल में भ्रष्टाचार का बोलबाला DFO के घोटालों के आगे नतमस्तक भाजपा सरकार
December 20, 2025
No Comments
Read More »

सुकमा :गोलापल्ली के जंगल में एनकाउंटर, सुरक्षाबलों ने माओवादियों को घेरा
December 18, 2025
No Comments
Read More »

अब लाइन नहीं, सिर्फ क्लिक! मोबाइल ऐप से होगी शराब की बुकिंग, ऐसे उठाएं फायदा
December 18, 2025
No Comments
Read More »

कपिल शर्मा शो सीजन 4: देसी गर्ल के साथ पहले एपिसोड में होगी जमकर मस्ती
December 18, 2025
No Comments
Read More »

भारत का सख्त फैसला: बांग्लादेश में अशांति के बीच ढाका का वीजा सेंटर बंद
December 18, 2025
No Comments
Read More »

