July 31, 2026 11:31 pm

आम आदमी पार्टी की नई प्रदेश स्तरीय टीम घोषित, सुखमंती सिंह बनीं प्रदेश उपाध्यक्ष

मनेंद्रगढ़/चिरमिरी/भरतपुर।
आम आदमी पार्टी ने प्रदेश स्तर पर नई टीम का गठन किया है। इस टीम में जिला पंचायत सदस्य एवं कृषि स्थायी समिति सभापति श्रीमती सुखमंती सिंह को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त करने के साथ ही प्रदेश के सभी पंचायतों का प्रभारी बनाया गया है।

इस घोषणा के बाद जिलेभर में पार्टी कार्यकर्ताओं और आमजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए सुखमंती सिंह को बधाई दी। नई जिम्मेदारी मिलने पर उन्होंने कहा—
“मैं पार्टी संगठन को मजबूत करने और गाँव-गाँव तक अरविंद केजरीवाल जी के विचारों को पहुँचाने का पूरा प्रयास करूंगी।”

उन्होंने बताया कि वे पिछले दस वर्षों से लगातार जिले में संगठन को मजबूत करने में जुटी हैं। जिले के पदाधिकारी और कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी को स्थापित करने के लिए लगातार मेहनत करते आ रहे हैं। इसी मेहनत का परिणाम है कि पार्टी ने पहली बार जिला पंचायत में सफलता दर्ज की।

सुखमंती सिंह ने अपने जिले के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं—जिला अध्यक्ष रमाशंकर मिश्रा, जिला महासचिव राजेश मंगतानी, जिला महामंत्री (संगठन) विश्वजीत पांडेय, जिला सचिव कासिम उमर, कोषाध्यक्ष संदीप यादव, जिला उपाध्यक्ष संगोपात सिंह, एस.टी. मोर्चा अध्यक्ष प्रेमशंकर अहिरवार, जिला सचिव दिनेश बघेल, मो. जाहिद, युवा मोर्चा सचिव अनिल पासवान, जिला सचिव दुर्गा राव, महिला मोर्चा नेत्री व पूर्व सरपंच गुलबिया बाई, सुनीता, मनमोहन सिंह, धीरज यादव, पूर्व प्रत्याशी पारुल, विनोद, संतोष ठतेरा समेत सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन