शाहजहांपुर के तिलहर थाना क्षेत्र के गांव रुद्रपुर स्थित गुरुकुल महाविद्यालय के छात्र अनुराग की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सिर पर भारी वस्तु से प्रहार किए जाने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने प्रथमदृष्टया हत्या की घटना मानते हुए बुधवार को करीब एक घंटे तक गहन छानबीन की। 26 छात्रों को थाने में लाकर पूछताछ की गई। तीन आचार्यों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस ने घटनास्थल से मिले डंडे व गमले आदि कब्जे में लिए हैं।
कन्नौज जिले के छिबरामऊ थाना क्षेत्र के गांव रामखेड़ा निवासी ब्रजेश सिंह यादव का 13 वर्षीय बेटा अनुराग तिलहर थाना क्षेत्र के रुद्रपुर गांव स्थित गुरुकुल महाविद्यालय में कक्षा छह का छात्र था। मंगलवार को उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर परिजन पहुंचे तो उन्हें शव राजकीय मेडिकल कॉलेज में मिला। उसके कान व नाक से खून बह रहा था। देर रात में छात्र की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आई तो उसमें सिर पर भारी चीज से प्रहार व गर्दन के पास चोट की पुष्टि हुई।
रिपोर्ट आने के बाद पुलिस सक्रिय हो गई। बुधवार को एसपी राजेश द्विवेदी और एसपी देहात भांवरे दीक्षा अरुण पुलिस बल के साथ दोबारा से महाविद्यालय पहुंचे। पुलिस ने विद्यालय स्टाफ व छात्रों से वार्ता की। पुलिस ने छात्र का बक्सा अपने कब्जे में लिया। उन्हें एक कपड़ा खून से सना मिला। इसके साथ ही एक डंडा व एक टूटा डंडा भी मिला है।
करीब एक घंटे तक पुलिस ने गहनता से पड़ताल की। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने विद्यालय के 26 छात्रों को कोतवाली में लाकर बंद कमरे में अलग-अलग पूछताछ कर वापस भेज दिया है। उसके बाद अनुराग के बगल में सोने वाले छात्रों से विद्यालय में एसपी देहात व सीओ ज्योति यादव ने काफी देर तक पूछताछ की है।
अनुराग से उसके परिजनों की पिछले तीन दिन से लगातार बात नहीं कराई गई। पिता ने बताया कि छह से आठ जुलाई को उनकी पत्नी ने रात आठ से साढ़े आठ बजे के बीच बेटे से बात करने के लिए महाविद्यालय के प्रणव को कॉल की थी। आमतौर पर वही बात कराते थे, लेकिन कॉल को काट दिया गया। घटना के बाद आपत्ति जताने पर कॉल नहीं आने की बात कही गई। संबंधित की कॉल डिटेल भी खंगाली जाए।
गुरुकुल महाविद्यालय के छात्र अनुराग का बुधवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया है। पिता ब्रजेश यादव ने अंदेशा जताया कि शिक्षक या बच्चे ने सिर पर वार कर हत्या कर दी। घटना के बाद भतीजे सोनू व माधव को साथ ले गए। बोले कि अब बच्चों को विद्यालय में नहीं पढ़ाएंगे। मंगलवार को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजन शव को अपने साथ ले गए थे।
ब्रजेश यादव ने बताया कि उनके बेटे की मौत के बाद स्टाफ भी ठीक से जवाब नहीं दे रहा है। जब विद्यालय में कोई आया नहीं तो उसे चोट कैसे आई। वह बृहस्पतिवार को गुरुकुल विद्यालय में पढ़ने वाले सोनू व माधव के साथ शाहजहांपुर आएंगे और पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग करेंगे।
पुलिस ने विद्यालय के संचालक प्रणव आर्य, उत्तम कुमार व सचिन को घटना के बाद हिरासत में लिया था। संदेह के घेरे में आए तीनों लोगों से पुलिस ने पूछताछ की है।
एसपी ने घटना के खुलासे के लिए छह टीमों को लगाया है। प्रत्येक टीम अलग-अलग बिंदु पर काम कर रही है। पुलिस की सर्विलांस सेल व एसओजी की टीम भी लगाई गई है। घटना के बाद से विद्यालय में दहशत का माहौल है।
बेटे को याद करते हुए ब्रजेश यादव बिलख पड़े। बोले- हमारा बेटा चला गया। अब भतीजों को वहां नहीं पढ़ाएंगे। वहां का माहौल ठीक नहीं है। जिम्मेदारों से सख्ती से पूछताछ की जाए तो खुद ही घटना स्पष्ट हो जाएगी।
एसपी देहात आंवरे दीक्षा ने बताया कि प्रथमदृष्टया प्रथमदृष्टया घटना हत्या की प्रतीत होती है, लेकिन अभी इस संबंध में कोई सुराग नहीं मिले हैं। पुलिस घटना की जांच में जुटी है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
लेटेस्ट न्यूज़
पत्रकार के हत्या की सुपारी मामले में तहसीलदार सुरेंद्र साय पैंकरा समेत कई पर FIR दर्ज
December 28, 2025
3:09 pm
मोबाइल चोरों पर शिकंजा: नोएडा पुलिस ने स्नैचिंग गैंग तोड़ा, करोड़ों का माल जब्त
December 17, 2025
9:45 pm
जुआ के फड़ में पुलिस की दबिश, 52 परियों पर दांव लगाते 7 जुआरी गिरफ्तार
November 10, 2025
1:34 pm
गुरुकुल में छात्र की मौत: हादसा नहीं, हत्या है… पोस्टमार्टम रिपोर्ट से बड़ा खुलासा, तीन आचार्य हिरासत में
विज्ञापन

स्वामित्व योजना की प्रगति परखने गांवों में पहुंचे कलेक्टर, अभिलेख तैयार करने के कार्यों का लिया जायजा
October 22, 2026
No Comments
Read More »

खोंगापानी में वन भूमि पर अवैध कब्जे का कथित खेल! जंगल की जमीन पर बन रहे मकान, वन विभाग मौन
October 17, 2026
No Comments
Read More »


रिश्वत मांगने और खबरें प्रकाशित करने का आरोप, पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार
September 18, 2026
No Comments
Read More »

खोंगापानी में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से 12 वर्षीय मासूम की मौत, तीन बच्चों को युवक ने बचाया
August 23, 2026
No Comments
Read More »

खोंगापानी में आवारा पशुओं का आतंक, मेन मार्केट से गली-मोहल्लों तक सड़कों पर डेरा
August 23, 2026
No Comments
Read More »

अंधेरे में डूबा मनेंद्रगढ़, सड़कों पर आवारा पशुओं का आतंक—कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन
August 4, 2026
No Comments
Read More »

आस्था का आलोक, विकास का संकल्प : रुद्रेश्वर धाम से उभरती धमतरी की नई पहचान
August 4, 2026
No Comments
Read More »

गुजरात में चंडीपुरा वायरस का संकट: 22 बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग की सक्रियता
August 4, 2026
No Comments
Read More »

दिल्ली-एनसीआर में मानसून का कहर: अगले दिनों में भारी बारिश की संभावना
August 4, 2026
No Comments
Read More »

तबाही बनकर आई बारिश, असम में अब तक 87 तो केरलम में 15 की मौत; लाखों लोग प्रभावित
August 4, 2026
No Comments
Read More »


खाड़ी और होर्मुज संकट के बीच ईरान में भारत के नए राजदूत, जानें कौन हैं IFS विश्वेश नेगी
August 4, 2026
No Comments
Read More »


निर्मला सीतारमण लोकसभा में पेश करेंगी कराधान संशोधन विधेयक 2026
August 4, 2026
No Comments
Read More »



टैरिफ पर ट्रंप को अमेरिका में ही झटका, 25 राज्यों ने किया केस; भारत समेत 60 देशों का मामला
August 4, 2026
No Comments
Read More »




