आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह और उनके समर्थकों की डिस्चार्ज अर्जी एमपी-एमएलए कोर्ट ने मंगलवार को खारिज कर दी। इसके साथ ही संजय सिंह और अन्य आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किए। संजय सिंह पर बिना इजाजत सभा करने का आरोप है। पुलिस ने उनके खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज किया था। डिस्चार्ज अर्जी खारिज किए जाने के बाद आरोपियों ने कोर्ट में हाजिरी लगाई और बयान दर्ज कराते हुए आरोपों से इनकार किया। अगली सुनवाई 5 जुलाई को होगी।चार साल पहले दर्ज हुए आदर्श चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के मामले में विशेष कोर्ट के मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा ने सांसद और अन्य आरोपियों को मुकदमे से मुक्त करने की मांग रद्द कर दी। जिसके बाद उन्होंने बयान दर्ज कराया। सासंद संजय सिंह और उनके 12 समर्थकों पर 13 अप्रैल 2021 को बंधुआ कला थाना प्रभारी प्रवीण कुमार यादव ने आदर्श चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में केस दर्ज कराया था।सभी पर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान हसनपुर में आम आदमी पार्टी की जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी सलमा बेगम पत्नी मकसूद अंसारी के पक्ष में बिना अनुमति जनसभा करने का आरोप है।मंगलवार को आरोपी सलीम और एक अन्य मेडिकल ग्राउंड पर गैरहाजिर रहे। जिस कारण 11 आरोपियों का बयान दर्ज हो सका। मुकदमे में संजय सिंह के साथ मकसूद, सिकंदर, शहबान, इन्द्रीश, अजय गौड़, धर्मराज, जगदीश प्रसाद, सुकई, जलील, जीसान, सलीम और मोहम्मद सलाम पर चार्जशीट दाखिल हुई थी जिनका ट्रायल जारी है। एमपी-एमएलए की विशेष कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए पांच जुलाई की तारीख नियत की है।संजय सिंह पर ये है आरोप आप सांसद संजय सिंह के खिलाफ यह केस 13 अप्रैल 2021 को दर्ज किया गया था। आरोप है कि सुल्तानपुर के बंधुआकलां थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव में पंचायत चुनाव के दौरान उन्होंने बिना इजाजत सभा की। संजय सिंह और उनके समर्थकों पर केस दर्ज किया गया था। आरोप है कि सांसद संजय सिंह अपनी पार्टी की जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी सलमा बेगम के पक्ष में सभा कर रहे थे।
लेटेस्ट न्यूज़
पत्रकार के हत्या की सुपारी मामले में तहसीलदार सुरेंद्र साय पैंकरा समेत कई पर FIR दर्ज
December 28, 2025
3:09 pm
मोबाइल चोरों पर शिकंजा: नोएडा पुलिस ने स्नैचिंग गैंग तोड़ा, करोड़ों का माल जब्त
December 17, 2025
9:45 pm
जुआ के फड़ में पुलिस की दबिश, 52 परियों पर दांव लगाते 7 जुआरी गिरफ्तार
November 10, 2025
1:34 pm
आप सांसद, आप सांसद संजय सिंह, संजय सिंह पर आरोप तय
विज्ञापन

खोंगापानी में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से 12 वर्षीय मासूम की मौत, तीन बच्चों को युवक ने बचाया
August 23, 2026
No Comments
Read More »

खोंगापानी में आवारा पशुओं का आतंक, मेन मार्केट से गली-मोहल्लों तक सड़कों पर डेरा
August 23, 2026
No Comments
Read More »

अंधेरे में डूबा मनेंद्रगढ़, सड़कों पर आवारा पशुओं का आतंक—कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन
August 4, 2026
No Comments
Read More »

आस्था का आलोक, विकास का संकल्प : रुद्रेश्वर धाम से उभरती धमतरी की नई पहचान
August 4, 2026
No Comments
Read More »

गुजरात में चंडीपुरा वायरस का संकट: 22 बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग की सक्रियता
August 4, 2026
No Comments
Read More »

दिल्ली-एनसीआर में मानसून का कहर: अगले दिनों में भारी बारिश की संभावना
August 4, 2026
No Comments
Read More »

तबाही बनकर आई बारिश, असम में अब तक 87 तो केरलम में 15 की मौत; लाखों लोग प्रभावित
August 4, 2026
No Comments
Read More »


खाड़ी और होर्मुज संकट के बीच ईरान में भारत के नए राजदूत, जानें कौन हैं IFS विश्वेश नेगी
August 4, 2026
No Comments
Read More »


निर्मला सीतारमण लोकसभा में पेश करेंगी कराधान संशोधन विधेयक 2026
August 4, 2026
No Comments
Read More »



टैरिफ पर ट्रंप को अमेरिका में ही झटका, 25 राज्यों ने किया केस; भारत समेत 60 देशों का मामला
August 4, 2026
No Comments
Read More »





एमसीबी जिले में डिजिटल जनगणना 2027 की बड़ी तैयारी, दो दिवसीय प्रशिक्षण का सफल समापन
February 21, 2026
No Comments
Read More »

पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों में छत्तीसगढ़ के 30 IAS और IPS अधिकारी संभालेंगे मोर्चा
February 8, 2026
No Comments
Read More »


