March 11, 2026 4:27 pm

13 दिन पहले ही बस्तर पहुंचा मानसून, बारिश का ऑरेंज-यलो अलर्ट जारी

छत्तीसगढ़ में मौसम ने नया रंग दिखाना शुरू कर दिया है। पहली बार नौतपा में मानसून ने छत्तीसगढ़ में दस्तक दी है। कुछ दिनों बाद पूरे राज्य में सक्रिय हो जाएगा। आईएमडी ने छत्तीसगढ़ के 29 जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है।

छत्तीसगढ़ में मानसून ने दस्तक दे दी है। दक्षिण-पश्चिम मानसून ने 13 दिन पहले अपनी दस्तक दी है। मानसून 28 मई को ही दंतेवाड़ा जिले से राज्य में प्रवेश कर गया।

CG Monsoon 2025: छत्तीसगढ़ में मौसम ने नया रंग दिखाना शुरू कर दिया है। पहली बार नौतपा में मानसून ने छत्तीसगढ़ में दस्तक दी है। कुछ दिनों बाद पूरे राज्य में सक्रिय हो जाएगा। आईएमडी ने छत्तीसगढ़ के 29 जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है।
CG Monsoon 2025: बता दें कि इस बार 10 जून तक मानसून के छत्तीसगढ़ पहुंचने का अनुमान लगाया गया था, लेकिन 13 दिन पहले 28 मई को ही बस्तर पहुंच गया। इससे पहले साल 2024 में 8 जून को बस्तर में मानसून पहुंचा था।
CG Monsoon 2025: मानसून के आगे बढ़ने की गतिविधि बनी हुई है। अब मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने आज एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई है।
CG Monsoon 2025: वहीं प्री-मानसून के प्रभाव से छत्तीसगढ़ के कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश देखी गई है। बलरामपुर-रामानुजगंज में सबसे ज्यादा 80.5 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई है।
CG Monsoon 2025: मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाडा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, राजनांदगांव, रायपुर, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम और मुंगेली जिले में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
CG Monsoon 2025: वहीं धमतरी, बालोद, गरियाबंद, महासमुंद, रायगढ़, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा -मरवाही, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया, बलरामपुर जिले के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है।
NEWS AGENCY INA
Author: NEWS AGENCY INA

विज्ञापन