September 15, 2026 12:01 am

फिर चुभने लगी धूप, राजधानी में पारा पहुंचा 41 डिग्री के करीब, अब दिखेगा लू का कहर

राजधानी में मई में पहली बार पारा 40 डिग्री या इससे ऊपर पहुंचा है। शनिवार को अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री रहा, जो सामान्य से मामूली कम है। अभी लू के हालात नहीं हैं, लेकिन तीखी धूप चुभने लगी है। न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री रहा, जो सामान्य है।

 राजधानी में आंशिक रूप से छाए रहेंगे बादल

रविवार को अधिकतम तापमान 41 व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। पिछले 24 घंटे में कहीं भी बारिश नहीं हुई। पेंड्रारोड व अंबिकापुर में मामूली बारिश हुई है। अगले 24 घंटे में राजधानी समेत प्रदेश में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। 30 से 40 किमी की रफ्तार से हवा भी चल सकती है। रायपुर में आंशिक बादल छाए रहेंगे।

46.8 डिग्री तक जाने का रेकॉर्ड

CG Weather News: मई में अधिकतम तापमान 46.8 डिग्री तक जाने का रेकॉर्ड रहा है। पिछले साल 30 मई को तापमान इतना बढ़ा था। लोग भीषण गर्मी व लू से झुलस गए थे। इस साल पारा इतना तो नहीं चढ़ेगा, लेकिन मई के अंत तक लू चलने की संभावना है।

25 मई से 2 जून तक नौतपा भी रहेगा। प्राय: इन 9 दिनों में पारा चढ़ता है। कभी-कभी बारिश भी होती है। ज्यादातर मौकों पर लू चलने का ट्रेंड रहा है। मई में प्री मानसून बारिश भी होती है, जो जून में मानसून आने तक होती है।
NEWS AGENCY INA
Author: NEWS AGENCY INA

विज्ञापन