लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लखनऊ एयरपोर्ट पर एक फ्लाईट की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई. इस विमान में कुल 157 यात्री और 6 क्रू मेंबर सवार थे. जानकारी के मुताबिक, जैसे ही फ्लाइट ने दुबई से उड़ान भरी, रास्ते में पायलट को ईंधन कम होने का सिग्नल मिला. उस वक्त विमान लखनऊ से होकर गुजर रहा था. तुरंत पायलट ने इसकी जानकारी लखनऊ एयरपोर्ट को दी, जिसके बाद उसकी इमरजैंसी लैंडिंग करवाई गई.
एयरपोर्ट अथॉरिटी से अनुमति मिलने के बाद फ्लाइट (एफजेड 1133) को बुधवार सुबह 9:40 बजे लैंड कराया गया. इसके बाद फ्लाइट में ईंधन भरा गया. फिर करीब साढ़े 10 बजे विमान काठमांडू के लिए रवाना हुआ.
इससे पहले भोपाल के राजा भोज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इंडिगो संचालित उड़ान में गंभीर लापरवाही सामने आई थी. मंगलवार को दिल्ली से आने वाली फ्लाइट के यात्री तो भोपाल पहुंच गए, लेकिन उनका सामान दिल्ली एयरपोर्ट पर ही रह गया. चेक इन और बोर्डिंग के बाद यात्रियों ने तसल्ली से अपनी सीट पर बैठकर उम्मीद की थी कि भोपाल में उन्हें सब कुछ सुरक्षित मिलेगा. यात्रियों को सूचित किया गया कि तकनीकी खराबी के चलते उनका सामान दिल्ली में ही छूट गया है.
इंडिगो एयरलाइंस ने इसे टेक्निकल ऑपरेशनल रीजन बताकर यात्रियों को उनका सामान अगली फ्लाइट से भोपाल में उपलब्ध कराने का भरोसा दिया, जिसके बाद यात्रियों का आक्रोश कम हो सका.
कई यात्रियों ने तो मामले में डायरेक्टर जनरल सिविल एविएशन से ऑनलाइन शिकायत दर्ज की. इंडिगो की इस अजीब लापरवाही के चलते दिल्ली से भोपाल आने वाली इंडिगो की फ्लाइट ई-6-2172 से मंगलवार को यात्री बिना सामान के भोपाल एयरपोर्ट पहुंच गए थे. बताया जा रहा है कि यह फ्लाइट दिल्ली से शाम 4:45 बजे रवाना हुई थी और करीब 5:55 बजे भोपाल पहुंची. यात्रियों को फ्लाइट में लगभग एक घंटे की देरी का सामना भी करना पड़ा.
लेटेस्ट न्यूज़
पत्रकार के हत्या की सुपारी मामले में तहसीलदार सुरेंद्र साय पैंकरा समेत कई पर FIR दर्ज
December 28, 2025
3:09 pm
मोबाइल चोरों पर शिकंजा: नोएडा पुलिस ने स्नैचिंग गैंग तोड़ा, करोड़ों का माल जब्त
December 17, 2025
9:45 pm
जुआ के फड़ में पुलिस की दबिश, 52 परियों पर दांव लगाते 7 जुआरी गिरफ्तार
November 10, 2025
1:34 pm
दुबई से नेपाल जा रही थी फ्लाइट, करवानी पड़ी लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग
विज्ञापन

स्वामित्व योजना की प्रगति परखने गांवों में पहुंचे कलेक्टर, अभिलेख तैयार करने के कार्यों का लिया जायजा
October 22, 2026
No Comments
Read More »

खोंगापानी में वन भूमि पर अवैध कब्जे का कथित खेल! जंगल की जमीन पर बन रहे मकान, वन विभाग मौन
October 17, 2026
No Comments
Read More »


रिश्वत मांगने और खबरें प्रकाशित करने का आरोप, पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार
September 18, 2026
No Comments
Read More »

खोंगापानी में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से 12 वर्षीय मासूम की मौत, तीन बच्चों को युवक ने बचाया
August 23, 2026
No Comments
Read More »

खोंगापानी में आवारा पशुओं का आतंक, मेन मार्केट से गली-मोहल्लों तक सड़कों पर डेरा
August 23, 2026
No Comments
Read More »

अंधेरे में डूबा मनेंद्रगढ़, सड़कों पर आवारा पशुओं का आतंक—कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन
August 4, 2026
No Comments
Read More »

आस्था का आलोक, विकास का संकल्प : रुद्रेश्वर धाम से उभरती धमतरी की नई पहचान
August 4, 2026
No Comments
Read More »

गुजरात में चंडीपुरा वायरस का संकट: 22 बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग की सक्रियता
August 4, 2026
No Comments
Read More »

दिल्ली-एनसीआर में मानसून का कहर: अगले दिनों में भारी बारिश की संभावना
August 4, 2026
No Comments
Read More »

तबाही बनकर आई बारिश, असम में अब तक 87 तो केरलम में 15 की मौत; लाखों लोग प्रभावित
August 4, 2026
No Comments
Read More »


खाड़ी और होर्मुज संकट के बीच ईरान में भारत के नए राजदूत, जानें कौन हैं IFS विश्वेश नेगी
August 4, 2026
No Comments
Read More »


निर्मला सीतारमण लोकसभा में पेश करेंगी कराधान संशोधन विधेयक 2026
August 4, 2026
No Comments
Read More »



टैरिफ पर ट्रंप को अमेरिका में ही झटका, 25 राज्यों ने किया केस; भारत समेत 60 देशों का मामला
August 4, 2026
No Comments
Read More »




