उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में मंगलवार की सुबह पुलिस और फरार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। यह मुठभेड़ उस घटना के बाद हुई, जिसमें किसान नेता पप्पू सिंह, उनके बेटे अभय सिंह और भाई रिंकू सिंह की हत्या की गई थी। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनके पैर में गोली लगी है। आरोपियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आपको बता दें कि सोमवार की सुबह हथगाम थाना क्षेत्र के ताहिरापुर चौराहे के पास प्रधानी चुनाव और पुरानी रंजिश के कारण किसान नेता पप्पू सिंह और उनके परिवार के तीन सदस्यों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने मृतक के परिजनों की तहरीर पर गांव के ही पूर्व प्रधान मुन्नू सिंह समेत 6 आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था।
हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एडीजी के आदेश पर दस टीमों का गठन किया गया था। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी बदलुवापुर मोड़ के पास से गुजर रहे हैं। पुलिस ने वहां बैरियर लगाकर चेकिंग शुरू की, तभी एक स्कॉर्पियो गाड़ी आती हुई दिखाई दी। पुलिस ने गाड़ी को रोकने का प्रयास किया, लेकिन उसमें बैठे आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी। गिरफ्तार किए गए बदमाशों की पहचान सज्जन सिंह और पीयूष सिंह के रूप में हुई है।
एसपी धवल जयसवाल ने बताया कि मुठभेड़ प्रेमनगर-बुधवन मार्ग पर बरकतपुर के पास हुई। इस मुठभेड़ में दोनों आरोपियों के पास से दो तमंचे, कारतूस, एक ब्लैक स्कॉर्पियो, मोबाइल और 1,700 रुपये नकद बरामद हुए हैं। एसपी ने बताया कि तिहरे हत्याकांड में अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने इस मामले में कठोर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
लेटेस्ट न्यूज़
पत्रकार के हत्या की सुपारी मामले में तहसीलदार सुरेंद्र साय पैंकरा समेत कई पर FIR दर्ज
December 28, 2025
3:09 pm
मोबाइल चोरों पर शिकंजा: नोएडा पुलिस ने स्नैचिंग गैंग तोड़ा, करोड़ों का माल जब्त
December 17, 2025
9:45 pm
जुआ के फड़ में पुलिस की दबिश, 52 परियों पर दांव लगाते 7 जुआरी गिरफ्तार
November 10, 2025
1:34 pm
फतेहपुर ट्रिपल मर्डर केस के आरोपियों की पुलिस से मुठभेड़, दो बदमाश घायल
विज्ञापन

स्वामित्व योजना की प्रगति परखने गांवों में पहुंचे कलेक्टर, अभिलेख तैयार करने के कार्यों का लिया जायजा
October 22, 2026
No Comments
Read More »

खोंगापानी में वन भूमि पर अवैध कब्जे का कथित खेल! जंगल की जमीन पर बन रहे मकान, वन विभाग मौन
October 17, 2026
No Comments
Read More »


रिश्वत मांगने और खबरें प्रकाशित करने का आरोप, पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार
September 18, 2026
No Comments
Read More »

खोंगापानी में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से 12 वर्षीय मासूम की मौत, तीन बच्चों को युवक ने बचाया
August 23, 2026
No Comments
Read More »

खोंगापानी में आवारा पशुओं का आतंक, मेन मार्केट से गली-मोहल्लों तक सड़कों पर डेरा
August 23, 2026
No Comments
Read More »

अंधेरे में डूबा मनेंद्रगढ़, सड़कों पर आवारा पशुओं का आतंक—कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन
August 4, 2026
No Comments
Read More »

आस्था का आलोक, विकास का संकल्प : रुद्रेश्वर धाम से उभरती धमतरी की नई पहचान
August 4, 2026
No Comments
Read More »

गुजरात में चंडीपुरा वायरस का संकट: 22 बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग की सक्रियता
August 4, 2026
No Comments
Read More »

दिल्ली-एनसीआर में मानसून का कहर: अगले दिनों में भारी बारिश की संभावना
August 4, 2026
No Comments
Read More »

तबाही बनकर आई बारिश, असम में अब तक 87 तो केरलम में 15 की मौत; लाखों लोग प्रभावित
August 4, 2026
No Comments
Read More »


खाड़ी और होर्मुज संकट के बीच ईरान में भारत के नए राजदूत, जानें कौन हैं IFS विश्वेश नेगी
August 4, 2026
No Comments
Read More »


निर्मला सीतारमण लोकसभा में पेश करेंगी कराधान संशोधन विधेयक 2026
August 4, 2026
No Comments
Read More »



टैरिफ पर ट्रंप को अमेरिका में ही झटका, 25 राज्यों ने किया केस; भारत समेत 60 देशों का मामला
August 4, 2026
No Comments
Read More »




