May 15, 2026 8:36 pm

25 किलो का IED बरामद : विस्फोट से हुआ कैसा धमाका, देखिए VIDEO, कोयलीबेड़ा क्षेत्र में नक्सलियों के साथ मुठभेड़

छत्तीसगढ़ केबीजापुरमें जवानों ने IED को डिफ्यूज़ करते हुए नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम किया है। गश्त के दौरान सीआरपीएफ 196 बटालियन के जवानों ने IED बरामद किया। बीडीएस टीम ने उसूर-आवापल्ली मार्ग से 3 किमी की दूरी पर धान मंडी के पास मार्ग में माओवादियों के लगाए गए लगभग 25 किग्रा की IED को नष्ट किया है।

मुठभेड़ में गंगालूर ACM समेत 16 लाख के इनामी नक्सली मारे गए

वहीं बीजापुर के तोड़का इलाके के मुठभेड़ में गंगालूर ACM समेत 16 लाख के इनामी नक्सली की मारे गए हैं। मारे गए नक्सलियों में ACM गंगालूर पर शासन ने 5 लाख का इनाम घोषित किया था। बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने प्रेस वार्ता लेकर इसकी जानकारी दी है।

कोयलीबेड़ा में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़

इधर, कांकेर जिले में नक्सलियों और पुलिस की मुठभेड़ चल रही है। यह मुठभेड़ कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत पानी डोबीर इलाके के जगंल में चल रही है। मुठभेड़ दोपहर 12 बजे से रुक-रुक कर चल रही है। बताया जा रहा है कि, ऑपरेशन पर निकली पार्टी से पुलिस अधिकारियों का संपर्क नहीं हो पा रहा है। एसएसपी आई के एलिसेला ने मुठभेड़ की पुष्टि की है।

NEWS AGENCY INA
Author: NEWS AGENCY INA

विज्ञापन