May 15, 2026 10:53 am

पुलिस ने अफीम बेचने जा रहे युवक काे किया गिरफ्तार

फरीदपुर में मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में थाना मीरगंज पुलिस ने बुधवार काे एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 712 ग्राम अफीम बरामद हुई है, जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत,एक लाख 10 हज़ार रुपये हैं।

पुलिस ने आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की।

थाना मीरगंज को वाहन चेकिंग के दौरान सूचना मिली कि थाना विशारतगंज निवासी ग्राम गोकुलपुर निवासी दुर्वेश 712 ग्राम अफीम काे बेचने की फिराक में यहां पर खड़ा हुआ हैं। मौके पर पहुंची मीरगंज पुलिस टीम ने आरोपी को अवैध अफीम के साथ बिना नंबर प्लेट की बाइक संग गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपित ने बताया कि वह सिलाई का काम करता है। अपने खर्चे पूरे करने के लिए वो अफीम बेचने निकला था। अफीम उसकी नहीं है बल्कि अफीम थाना अलीगंज के कुंडरिया फैजुल्लापुर निवासी करण पाल उर्फ लाला करन की है। वह सिर्फ अफीम बेचने के लिए निकला था, मगर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

NEWS AGENCY INA
Author: NEWS AGENCY INA

विज्ञापन