September 11, 2026 12:21 pm

खंड-खंड में बंटेगा पाकिस्तान? बलूचिस्तान ने किया आजादी की तारीख का ऐलान, दुनियाभर के देशों से मांगा समर्थन

पाकिस्तान के अलग-अलग प्रांत में इस समय भारी प्रदर्शन देखने को मिल रहे हैं. एक ओर पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में शहबाज सरकार के खिलाफ प्रदर्शन उग्र होते जा रहा है, तो दूसरी ओर बलूचिस्तान ने अपने स्वतंत्रता दिवस की तारीख का ऐलान कर दिया है.

बलोच के नेताओं ने अब दुनियाभर के देशों समर्थन मांगना शुरू कर दिया है. इस खबर ने पाकिस्तानी हुकूमत की नींद उड़ा कर रख दी है.

दरअसल, रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान की ओर से लोगों से यह अपील की गई है कि वे आगामी 11 अगस्त को बचोल एकता दिखाने के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाएं. बलोच लिबरेशन के एक नेता ने कहा कि न केवल बलूचिस्तान, बल्कि देश के बाहर भी अपने स्वतंत्र देश का झंडा फहराएं. मीर यार बलोच की ओर से कहा गया कि आस-पास के दुकानों, बाजार और सार्वजनिक जगहों पर रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान का झंडा लगाएं.

11 अगस्त को बलूचिस्तान मनाएगा स्वतंत्रता दिवस

बता दें कि बलोच नेता की ओर से अपने बयान में कहा गया कि हर साल 11 अगस्त को ही स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा. विदेशों में रहने वाले बलोच लोग भी इस खास दिन पर अपनी स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाएंगे. उनका दावा है कि पाकिस्तान की गैरजरूरी नीतियों के कारण इस क्षेत्र के साथ भेदभाव हुआ है.

पाकिस्तान ने केवल खून बहाया: बलोच नेता

बलोच नेताओं का कहना है कि पाकिस्तान ने इस क्षेत्र के साथ हमेशा भेदभाव करता आया है. कश्मीर के खिलाफ जहर उगलता, बलूचिस्तान में सैन्य कार्रवाई करना, सोवियत-अफगान युद्ध में शामिल होना या परमाणु टेस्टिंग करना, इन सभी मामलों में पाकिस्तान की नीतियों की वजह से केवल खून बहाता रहा है.

बलूचिस्तान ने दुनियाभर से मांगी मदद

गौरतलब है कि रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान ने अपने एक बयान में कहा कि पाकिस्तान के साथ रहकर बलूचिस्तान समृद्धि नहीं हो सकता है. यही कारण है बलूचिस्तान ने दुनियाभर से अपने लिए समर्थन मांगा है. बलूचिस्तान का दावा है कि उसके स्वतंत्र होने के बाद ही क्षेत्र में शांति स्थापित की जा सकती है.

11 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाने का ऐलान

रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान के अनुसार, पहली बार 11 अगस्त 1947 को ही बलूचिस्तान को स्वतंत्र घोषित किया गया था. बलूचिस्तान का दावा है कि इस घोषणा को अंतरराष्ट्रीय मीडिया ने इसको तवज्जो भी दी थी. उस वक्त भारत-पाकिस्तान का बंटवारा नहीं हुआ था. दावा किया गया गया कि बलूचिस्तान के स्वतंत्र होने की खबरें कई अंतरराष्ट्रीय मीडिया संस्थानों में भी चलीं. इसी को आधार बनाते हुए बलूचिस्तान ने 11 अगस्त को अपना स्वतंत्रता दिवस घोषित किया है.

INA
Author: INA

विज्ञापन