May 13, 2026 3:14 pm

10 हजार की रिश्वत लेते जनपद पंचायत का लेखाधिकारी लोकायुक्त के हत्थे चढ़ा

खरगोन जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। इंदौर लोकायुक्त की टीम ने जनपद पंचायत भगवानपुरा में पदस्थ लेखाधिकारी महेंद्र सिंह चौहान को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।
शिकायत ग्राम बिष्टान निवासी ठेकेदार राजेश पंवार ने की थी। उनका आरोप था कि पंचायत के निर्माण कार्यों की फाइल आगे बढ़ाने और स्वीकृति दिलाने के बदले आरोपी ने पहले भी रकम ली थी और दो नई फाइलों के लिए दोबारा 10 हजार रुपये की मांग की थी।
शिकायत की गोपनीय जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद 26 फरवरी 2026 को लोकायुक्त टीम ने जाल बिछाया। तय योजना के अनुसार जैसे ही आरोपी ने रिश्वत की रकम स्वीकार की, टीम ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। लोकायुक्त अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार के मामलों में सख्त कार्रवाई लगातार जारी है।

NEWS AGENCY INA
Author: NEWS AGENCY INA

विज्ञापन