नई दिल्ली
बांग्लादेश के अंदर हिंदुओं समेत अल्पसंख्यक समुदायों पर हो रहे अत्याचार को लेकर भारत में आक्रोश है। कांग्रेस पार्टी ने भी बांग्लादेश के हालातों पर चिंता जाहिर की है और कहा कि सरकार को इसके खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "यह चिंता की बात है कि हर दिन वहां जान-माल पर हमलों की खबरें आती हैं।" उन्होंने आगे कहा, "मुझे नहीं लगता कि भारत सरकार इस दिशा में कोई खास कदम उठा रही है।"
कांग्रेस नेता तारिक अनवर ने बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या को दुर्भाग्यपूर्ण घटना करार दिया और कहा कि इसकी कड़ी निंदा की जानी चाहिए। उन्होंने मांग की कि भारत को इसके खिलाफ आवाज उठाते रहना चाहिए, दबाव बनाना चाहिए और हर मुमकिन तरीका अपनाना चाहिए। तारिक अनवर ने कहा कि जब भी किसी देश में किसी भी समुदाय के खिलाफ अन्याय होता है, तो भारत को इसके खिलाफ आवाज उठानी चाहिए।
कांग्रेस नेता राकेश सिन्हा ने सरकार पर सवाल भी उठाए हैं। उन्होंने कहा, "क्या यहां विपक्ष की गलती है? अंतरराष्ट्रीय प्लेटफॉर्म के जरिए बांग्लादेश पर दबाव क्यों नहीं डाला जा रहा है? सरकार इस मामले को गंभीरता से क्यों नहीं ले रही है?" उन्होंने कहा कि अगर सरकार पड़ोसी देश नहीं संभाल सकती है तो इस्तीफा दे देना चाहिए।
बता दें कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर फिर से हमले बढ़े हैं। हाल ही में दो युवकों की हत्या की जा चुकी है। कुछ दिन पहले दीपू चंद्र दास की लिंचिंग करके उसकी बॉडी को आग लगा दी गई थी। इसके बाद एक और हिंदू युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि 29 साल के अमृत मंडल उर्फ सम्राट की हत्या राजबाड़ी के पंग्शा सब-डिस्ट्रिक्ट में रात करीब 11 बजे हुई। यह जगह राजधानी ढाका से करीब साढ़े तीन घंटे दूर है।
लेटेस्ट न्यूज़
पत्रकार के हत्या की सुपारी मामले में तहसीलदार सुरेंद्र साय पैंकरा समेत कई पर FIR दर्ज
December 28, 2025
3:09 pm
मोबाइल चोरों पर शिकंजा: नोएडा पुलिस ने स्नैचिंग गैंग तोड़ा, करोड़ों का माल जब्त
December 17, 2025
9:45 pm
जुआ के फड़ में पुलिस की दबिश, 52 परियों पर दांव लगाते 7 जुआरी गिरफ्तार
November 10, 2025
1:34 pm
अल्पसंख्यकों पर हिंसा का मुद्दा: बांग्लादेश को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार से की सख्त कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

खोंगापानी में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से 12 वर्षीय मासूम की मौत, तीन बच्चों को युवक ने बचाया
August 23, 2026
No Comments
Read More »

खोंगापानी में आवारा पशुओं का आतंक, मेन मार्केट से गली-मोहल्लों तक सड़कों पर डेरा
August 23, 2026
No Comments
Read More »

अंधेरे में डूबा मनेंद्रगढ़, सड़कों पर आवारा पशुओं का आतंक—कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन
August 4, 2026
No Comments
Read More »

आस्था का आलोक, विकास का संकल्प : रुद्रेश्वर धाम से उभरती धमतरी की नई पहचान
August 4, 2026
No Comments
Read More »

गुजरात में चंडीपुरा वायरस का संकट: 22 बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग की सक्रियता
August 4, 2026
No Comments
Read More »

दिल्ली-एनसीआर में मानसून का कहर: अगले दिनों में भारी बारिश की संभावना
August 4, 2026
No Comments
Read More »

तबाही बनकर आई बारिश, असम में अब तक 87 तो केरलम में 15 की मौत; लाखों लोग प्रभावित
August 4, 2026
No Comments
Read More »


खाड़ी और होर्मुज संकट के बीच ईरान में भारत के नए राजदूत, जानें कौन हैं IFS विश्वेश नेगी
August 4, 2026
No Comments
Read More »


निर्मला सीतारमण लोकसभा में पेश करेंगी कराधान संशोधन विधेयक 2026
August 4, 2026
No Comments
Read More »



टैरिफ पर ट्रंप को अमेरिका में ही झटका, 25 राज्यों ने किया केस; भारत समेत 60 देशों का मामला
August 4, 2026
No Comments
Read More »





एमसीबी जिले में डिजिटल जनगणना 2027 की बड़ी तैयारी, दो दिवसीय प्रशिक्षण का सफल समापन
February 21, 2026
No Comments
Read More »

पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों में छत्तीसगढ़ के 30 IAS और IPS अधिकारी संभालेंगे मोर्चा
February 8, 2026
No Comments
Read More »


