मेलबर्न
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच शुक्रवार से मेलबर्न में एशेज सीरीज का चौथा टेस्ट शुरू हुआ। स्टीव स्मिथ ने इस टेस्ट में वापसी की। ऑस्ट्रेलिया के कार्यकारी कप्तान की इस मैच में वापसी सुखद नहीं रही। वह पहली पारी में महज 9 रन बना सके, लेकिन फील्डिंग में उन्होंने कमाल किया और सर्वाधिक टेस्ट कैच पकड़ने के मामले में भारत के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ा। स्टीव स्मिथ ने इंग्लैंड की पहली पारी में 2 कैच पकड़े। पहला कैच पकड़ते ही उन्होंने सर्वाधिक कैच पकड़ने के मामले में राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ दिया। स्टीव स्मिथ के टेस्ट मैचों में अब 212 कैच हो गए हैं। राहुल द्रविड़ ने 210 कैच लिए थे। स्मिथ से आगे सिर्फ जो रूट हैं जिनके टेस्ट में 214 कैच हैं। बात अगर टेस्ट मैच की करें तो पहले दिन पूरी तरह गेंदबाजों का दबदबा दिखा।
टॉस जीतकर इंग्लैंड ने गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 152 रन पर सिमट गई। ऑस्ट्रेलिया के लिए ट्रेविस हेड ने 12, जेक वेदराल्ड ने 10, उस्मान ख्वाजा ने 29, एलेक्स कैरी ने 20 और कैमरन ग्रीन ने 17 रन बनाए। स्टीव स्मिथ का बल्ला भी शांत रहा। स्मिथ महज 9 रन बना सके। माइकल नेसर ने सर्वाधिक 35 रन की पारी खेली।
इंग्लैंड की तरफ से जोश टंग सबसे सफल गेंदबाज रहे। टंग ने 5 विकेट लिए। गस एटकिंसन ने 2 विकेट लिए। कप्तान बेन स्टोक्स और ब्रायडन कार्स को भी 1-1 विकेट मिला। इंग्लैंड के पास बड़ा स्कोर बनाकर मैच में मजबूत पकड़ बनाने का मौका था, लेकिन इंग्लैंड की बल्लेबाजी ने एक बार फिर निराश किया। पूरी टीम 110 रन पर सिमट गई। हैरी ब्रूक 41 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे, गस एटकिंसन ने 28 रन बनाए, और कप्तान बेन स्टोक्स ने 16 रन बनाए।
ऑस्ट्रेलिया के लिए माइकल नेसर ने 4, स्कॉट बोलैंड ने 3 और मिचेल स्टार्क ने 2 विकेट लिए। कैमरन ग्रीन को 1 विकेट मिला।
लेटेस्ट न्यूज़
पत्रकार के हत्या की सुपारी मामले में तहसीलदार सुरेंद्र साय पैंकरा समेत कई पर FIR दर्ज
December 28, 2025
3:09 pm
मोबाइल चोरों पर शिकंजा: नोएडा पुलिस ने स्नैचिंग गैंग तोड़ा, करोड़ों का माल जब्त
December 17, 2025
9:45 pm
जुआ के फड़ में पुलिस की दबिश, 52 परियों पर दांव लगाते 7 जुआरी गिरफ्तार
November 10, 2025
1:34 pm
एमसीजी पर स्मिथ का जलवा, राहुल द्रविड़ का बड़ा टेस्ट रिकॉर्ड टूटा
विज्ञापन

खोंगापानी में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से 12 वर्षीय मासूम की मौत, तीन बच्चों को युवक ने बचाया
August 23, 2026
No Comments
Read More »

खोंगापानी में आवारा पशुओं का आतंक, मेन मार्केट से गली-मोहल्लों तक सड़कों पर डेरा
August 23, 2026
No Comments
Read More »

अंधेरे में डूबा मनेंद्रगढ़, सड़कों पर आवारा पशुओं का आतंक—कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन
August 4, 2026
No Comments
Read More »

आस्था का आलोक, विकास का संकल्प : रुद्रेश्वर धाम से उभरती धमतरी की नई पहचान
August 4, 2026
No Comments
Read More »

गुजरात में चंडीपुरा वायरस का संकट: 22 बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग की सक्रियता
August 4, 2026
No Comments
Read More »

दिल्ली-एनसीआर में मानसून का कहर: अगले दिनों में भारी बारिश की संभावना
August 4, 2026
No Comments
Read More »

तबाही बनकर आई बारिश, असम में अब तक 87 तो केरलम में 15 की मौत; लाखों लोग प्रभावित
August 4, 2026
No Comments
Read More »


खाड़ी और होर्मुज संकट के बीच ईरान में भारत के नए राजदूत, जानें कौन हैं IFS विश्वेश नेगी
August 4, 2026
No Comments
Read More »


निर्मला सीतारमण लोकसभा में पेश करेंगी कराधान संशोधन विधेयक 2026
August 4, 2026
No Comments
Read More »



टैरिफ पर ट्रंप को अमेरिका में ही झटका, 25 राज्यों ने किया केस; भारत समेत 60 देशों का मामला
August 4, 2026
No Comments
Read More »





एमसीबी जिले में डिजिटल जनगणना 2027 की बड़ी तैयारी, दो दिवसीय प्रशिक्षण का सफल समापन
February 21, 2026
No Comments
Read More »

पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों में छत्तीसगढ़ के 30 IAS और IPS अधिकारी संभालेंगे मोर्चा
February 8, 2026
No Comments
Read More »


