नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि भारत-न्यूजीलैंड फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) एक ऐतिहासिक समझौता है और यह देश का पहला महिलाओं के नेतृत्व वाला एफटीए है। पीएम मोदी ने बताया कि इस एफटीए के लिए न्यूजीलैंड से बातचीत हेतु बनाई गई पूरी टीम की सभी सदस्य महिलाएं ही थीं। पीएम मोदी ने केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल द्वारा लिखित एक आर्टिकल शेयर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया, जिसमें बताया गया है कि भारत के मुक्त व्यापार समझौते आज केवल शुल्क कटौती से कहीं अधिक हैं और यह अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और लाखों लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के व्यापक मिशन का हिस्सा हैं।
पीएम ने कहा, "उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौता एक ऐतिहासिक उपलब्धि है क्योंकि यह भारत का पहला महिला नेतृत्व वाला मुक्त व्यापार समझौता है। वार्ता टीम में लगभग सभी महिलाएं शामिल थीं।"
यह मुक्त व्यापार समझौता भारत की व्यापार कूटनीति में एक महत्वपूर्ण मोड़ है, जो व्यापक आर्थिक सहयोग के नए रास्ते खोलता है। भारतीय वस्तुओं के लिए बेहतर बाजार पहुंच सुनिश्चित करके, सेवाओं और परिवहन में अवसरों का विस्तार करके और कृषि, निवेश एवं उभरते क्षेत्रों में सहयोग को गहरा करके, यह समझौता अर्थव्यवस्था के सभी क्षेत्रों में ठोस और व्यापक लाभ प्रदान करता है।
एफटीए के तहत भारतीय एक्सपोर्ट पर 100 प्रतिशत ड्यूटी खत्म हो जाएगी, साथ ही लंबे समय तक आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को मजबूत करने के लिए 15 सालों में 20 अरब डॉलर के निवेश की प्रतिबद्धता भी है। न्यूजीलैंड का मार्केट एक्सेस ऑफर "एंट्री इनटू फोर्स" (ईआईएफ) से न्यूजीलैंड की 100 प्रतिशत टैरिफ लाइनों (8,284 टैरिफ लाइनें) पर तुरंत ड्यूटी खत्म (जीरो ड्यूटी) हो जाएगी।
सरकार के अनुसार, किसानों और एमएसएमई से लेकर छात्रों और कुशल प्रोफेशनल्स तक, इस समझौते से बड़े पैमाने पर फायदा होने की उम्मीद है, जिससे एक भरोसेमंद, दूरदर्शी वैश्विक भागीदार के रूप में भारत की स्थिति मजबूत होगी और विश्व स्तर पर एकीकृत विकसित भारत 2047 के विजन को आगे बढ़ाया जाएगा।
लेटेस्ट न्यूज़
पत्रकार के हत्या की सुपारी मामले में तहसीलदार सुरेंद्र साय पैंकरा समेत कई पर FIR दर्ज
December 28, 2025
3:09 pm
मोबाइल चोरों पर शिकंजा: नोएडा पुलिस ने स्नैचिंग गैंग तोड़ा, करोड़ों का माल जब्त
December 17, 2025
9:45 pm
जुआ के फड़ में पुलिस की दबिश, 52 परियों पर दांव लगाते 7 जुआरी गिरफ्तार
November 10, 2025
1:34 pm
महिला नेतृत्व को वैश्विक पहचान: न्यूजीलैंड के साथ एफटीए पर पीएम मोदी का बड़ा बयान
विज्ञापन

खोंगापानी में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से 12 वर्षीय मासूम की मौत, तीन बच्चों को युवक ने बचाया
August 23, 2026
No Comments
Read More »

खोंगापानी में आवारा पशुओं का आतंक, मेन मार्केट से गली-मोहल्लों तक सड़कों पर डेरा
August 23, 2026
No Comments
Read More »

अंधेरे में डूबा मनेंद्रगढ़, सड़कों पर आवारा पशुओं का आतंक—कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन
August 4, 2026
No Comments
Read More »

आस्था का आलोक, विकास का संकल्प : रुद्रेश्वर धाम से उभरती धमतरी की नई पहचान
August 4, 2026
No Comments
Read More »

गुजरात में चंडीपुरा वायरस का संकट: 22 बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग की सक्रियता
August 4, 2026
No Comments
Read More »

दिल्ली-एनसीआर में मानसून का कहर: अगले दिनों में भारी बारिश की संभावना
August 4, 2026
No Comments
Read More »

तबाही बनकर आई बारिश, असम में अब तक 87 तो केरलम में 15 की मौत; लाखों लोग प्रभावित
August 4, 2026
No Comments
Read More »


खाड़ी और होर्मुज संकट के बीच ईरान में भारत के नए राजदूत, जानें कौन हैं IFS विश्वेश नेगी
August 4, 2026
No Comments
Read More »


निर्मला सीतारमण लोकसभा में पेश करेंगी कराधान संशोधन विधेयक 2026
August 4, 2026
No Comments
Read More »



टैरिफ पर ट्रंप को अमेरिका में ही झटका, 25 राज्यों ने किया केस; भारत समेत 60 देशों का मामला
August 4, 2026
No Comments
Read More »





एमसीबी जिले में डिजिटल जनगणना 2027 की बड़ी तैयारी, दो दिवसीय प्रशिक्षण का सफल समापन
February 21, 2026
No Comments
Read More »

पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों में छत्तीसगढ़ के 30 IAS और IPS अधिकारी संभालेंगे मोर्चा
February 8, 2026
No Comments
Read More »


