नई दिल्ली
भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो इस महीने की शुरुआत में बड़ी संख्या में उड़ानों के रद्द होने से प्रभावित यात्रियों को अगले हफ्ते से 10,000 रुपए का ट्रैवल वाउचर जारी करना शुरू करेगा। कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, बजट एयरलाइन इंडिगो 26 दिसंबर से इस महीने की 3,4 और 5 तारीख को रद्द हुई उड़ानों से प्रभावित यात्रियों को 10,000 रुपए की वैल्यू का ट्रैवल वाउचर जारी करेगा। यह वाउचर प्रभावित यात्रियों को सरकारी नियमों के अनुसार दिए जाने वाले 5,000 रुपए से 10,000 रुपए तक के मुआवजे के अतिरिक्त होगा।
सरकार ने इंडिगो को सख्ती के साथ कहा है कि वह इस बात को बिना पुख्ता करें कि सभी पात्र यात्रियों तक भुगतान बिना किसी देरी के पहुंचे।
इंडिगो को ट्रैवल एजेंटों और ऑनलाइन ट्रैवल एजेंसियों से यात्रियों का विवरण एकत्र करने और प्रभावित ग्राहकों को सीधे भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया था। नागर विमानन महानिदेशालय को मुआवजे के सफल वितरण की निगरानी का जिम्मा सौंपा गया है और नागर विमानन मंत्रालय अपने वायु सेवा शिकायत पोर्टल के माध्यम से इस प्रक्रिया की निगरानी करेगा।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंडिगो ने रद्द उड़ानों के लिए रिफंड की प्रक्रिया शुरू कर दी है, लेकिन ऑनलाइन ट्रैवल एजेंसियों (ओटीए) के जरिए बुकिंग कराने वाले कई यात्रियों को अभी तक भुगतान नहीं मिला है, जो एयरलाइंस और बुकिंग प्लेटफॉर्म के बीच समन्वय की कमी को दर्शाता है।
रिपोर्ट्स में कहा गया कि मेकमाईट्रिप ने डीसीजीए के निर्देश के बाद इंडिगो से भुगतान मिलने से पहले ही लगभग 10 करोड़ रुपए का रिफंड प्रोसेस कर दिया है।
इससे पहले इंडिगो के चेयरमैन विक्रम सिंह मेहता ने कहा था कि एयरलाइन का बोर्ड, प्रबंधन के साथ मिलकर काम करने और पिछले सप्ताह हुई व्यापक उड़ान रद्दीकरण के मूल कारणों की पहचान करने के लिए बाहरी तकनीकी विशेषज्ञों को नियुक्त करेगा। उन्होंने कहा कि विशेषज्ञ यह सुनिश्चित करने में मदद करेंगे कि इस तरह की व्यापक परिचालन विफलताएं दोबारा न हों। इस बीच, कंपनी ने बताया कि 8 दिसंबर से एयरलाइन के नेटवर्क के सभी गंतव्य पूरी तरह से जुड़े हुए हैं और 9 दिसंबर से परिचालन स्थिर हो गया है।
लेटेस्ट न्यूज़
पत्रकार के हत्या की सुपारी मामले में तहसीलदार सुरेंद्र साय पैंकरा समेत कई पर FIR दर्ज
December 28, 2025
3:09 pm
मोबाइल चोरों पर शिकंजा: नोएडा पुलिस ने स्नैचिंग गैंग तोड़ा, करोड़ों का माल जब्त
December 17, 2025
9:45 pm
जुआ के फड़ में पुलिस की दबिश, 52 परियों पर दांव लगाते 7 जुआरी गिरफ्तार
November 10, 2025
1:34 pm
यात्रियों को राहत: इंडिगो 26 दिसंबर से जारी करेगा ₹10,000 का ट्रैवल वाउचर, रद्द उड़ानों का मुआवजा
विज्ञापन

स्वामित्व योजना की प्रगति परखने गांवों में पहुंचे कलेक्टर, अभिलेख तैयार करने के कार्यों का लिया जायजा
October 22, 2026
No Comments
Read More »

खोंगापानी में वन भूमि पर अवैध कब्जे का कथित खेल! जंगल की जमीन पर बन रहे मकान, वन विभाग मौन
October 17, 2026
No Comments
Read More »


रिश्वत मांगने और खबरें प्रकाशित करने का आरोप, पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार
September 18, 2026
No Comments
Read More »

खोंगापानी में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से 12 वर्षीय मासूम की मौत, तीन बच्चों को युवक ने बचाया
August 23, 2026
No Comments
Read More »

खोंगापानी में आवारा पशुओं का आतंक, मेन मार्केट से गली-मोहल्लों तक सड़कों पर डेरा
August 23, 2026
No Comments
Read More »

अंधेरे में डूबा मनेंद्रगढ़, सड़कों पर आवारा पशुओं का आतंक—कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन
August 4, 2026
No Comments
Read More »

आस्था का आलोक, विकास का संकल्प : रुद्रेश्वर धाम से उभरती धमतरी की नई पहचान
August 4, 2026
No Comments
Read More »

गुजरात में चंडीपुरा वायरस का संकट: 22 बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग की सक्रियता
August 4, 2026
No Comments
Read More »

दिल्ली-एनसीआर में मानसून का कहर: अगले दिनों में भारी बारिश की संभावना
August 4, 2026
No Comments
Read More »

तबाही बनकर आई बारिश, असम में अब तक 87 तो केरलम में 15 की मौत; लाखों लोग प्रभावित
August 4, 2026
No Comments
Read More »


खाड़ी और होर्मुज संकट के बीच ईरान में भारत के नए राजदूत, जानें कौन हैं IFS विश्वेश नेगी
August 4, 2026
No Comments
Read More »


निर्मला सीतारमण लोकसभा में पेश करेंगी कराधान संशोधन विधेयक 2026
August 4, 2026
No Comments
Read More »



टैरिफ पर ट्रंप को अमेरिका में ही झटका, 25 राज्यों ने किया केस; भारत समेत 60 देशों का मामला
August 4, 2026
No Comments
Read More »




