October 31, 2026 12:41 am

भारत नहीं मान रहा अंतरराष्ट्रीय कानून… NSA डोभाल के बयान से बौखलाया पाकिस्तान, बातचीत की लगाई गुहार

स्लामाबाद: भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल की ओर से ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर दिए गया बयान पाकिस्तान को चुभ गया है। पाकिस्तान सरकार ने अपनी खीज उतारते हुए कहा है कि डोभाल ने झूठ और गलत बयानी का सहारा लिया है। दरअसल डोभाल ने शुक्रवार को कहा था कि ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना ने सटीकता के साथ पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया। दूसरी ओर भारत में इस संघर्ष के दौरान कोई नुकसान नहीं हुआ। यहां तक कि भारत में एक शीशा भी नहीं टूटा।

पाकिस्तान ने भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजित डोभाल के 6-7 मई की रात को भारतीय सेना के सफलतापूर्वक टारगेट भेदने के दावे को खारिज किया है। पाक विदेश कार्यालय के प्रवक्ता शफकत अली खान ने कहा, ‘डोभाल का बयान जनता को गुमराह करने का प्रयास है। यह एक जिम्मेदार देश की ओर से अंतरराष्ट्रीय मानदंडों का भी उल्लंघन हैं।

भारत कानून का सम्मान करे: पाक

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने शनिवार को अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारत पर संप्रभुता के उल्लंघन और अंतरराष्ट्रीय कानूनों की धज्जियां उड़ाने का आरोप लगाया है। प्रवक्ता शफकत ने कहा कि डोभाल का बयान, जिम्मेदार कूटनीति के मानकों को तोड़ता है। भारत का इस तरह सैन्य हमले का महिमामंडन करना संयुक्त राष्ट्र चार्टर का गंभीर उल्लंघन है।

NEWS AGENCY INA
Author: NEWS AGENCY INA

विज्ञापन