March 16, 2026 3:57 pm

MP पुलिस का एक्शन: हेड कान्सटेबल को गोली मारने वाले का एनकाउंटर; भोपाल में लव जिहाद के आरोपी पर फायरिंग

मध्यप्रदेश पुलिस ने बेलगाम अपराधियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया है। सतना में हेड कॉन्सटेबल को गोली मारने वाले आरोपी अच्छू शर्मा उर्फ आदर्श को एनकाउंटर में गिरफ्तार किया गया है। वहीं, भोपाल में लव जिहाद के मास्टरमाइंड फरहान पर भी फायरिंग हुई है। दोनों आरोपी घायल हैं, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सतना में मुठभेड़ के दौरान आरोपी ने भी फायरिंग की है, लेकिन थाना प्रभारी दिलीप मिश्रा बुलेटप्रूफ जैकेट पहने थे, लिहाजा बाल बाल बच गए। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए आरोपी के पैर में गोली मारी है। फिलहाल, उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

शातिर अपराधी है अच्छू शर्मा 
पुलिस के मुताबिक, आदर्श उर्फ अच्छू शर्मा शातिर अपराधी है। पिछले दिनों जैतवारा थाने में घुसकर प्रधान आरक्षक प्रिंस गर्ग को गोली मारी थी। प्रिंस को गंभीर चोंट आई है, रीवा मेडिकल कॉलेज में उनका ईलाज जारी है।

सतना जिले में कई मामले दर्ज 
अच्छू शर्मा ने इससे पहले बदखर पेट्रोल पंप पर सिगरेट से आग लगाकर दशहत फैलाई थी। उसने अपनी दादी का घर फूंक दिया है। अच्छू के खिलाफ सतना जिले में कई मामले दर्ज हैं।

भोपाल में यूं हुआ एनकाउंटर 
भोपाल की डिप्टी पुलिस कमिश्नर प्रियंका शुक्ला ने बताया, फरहान लव जिहाद’ के मुख्य आरोपी है। वह अन्य आरोपी के साथ बिलकिसगंज में रहता था। इसलिए अशोका गार्डन पुलिस साक्ष्य संकलन के लिए बिलकिसगंज ले जा रही थी, लेकिन टॉयलेट के बहाने गाड़ी रुकवाई और सब-इंस्पेक्टर से पिस्तौल छीनने लगा। तभी गोली चल गई जो फरहान के पैर में लग गई।

NEWS AGENCY INA
Author: NEWS AGENCY INA

विज्ञापन