March 11, 2026 5:25 pm

गणतंत्र दिवस समारोह के चलते आज रात से बंद हो जाएंगे दिल्ली के सभी बॉर्डर, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

देशभर में कल यानी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। वहीं राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस की परेड है। जिसके चलते कई रास्ते आज रात से ही बंद हो जाएंगे।

वाहन चालकों को किसी तरह की परेशानी न हो। इसके लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर दी है। ऐसे में लोग यातायात पुलिस के तय रूट के हिसाब से ही अपना प्लान बनाएं। वरना आपको जाम का सामना करना पड़ सकता है या कई मार्ग बंद मिल सकते है। इसके अलावा आज दिल्ली के सभी बॉर्डर को 9 बजे बंद कर दिया जाएगा।

दरअसल, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील कि है वो रविवार को नई दिल्ली और मध्य दिल्ली आने से बचें। गणतंत्र दिवस की परेड विजय चौक से होते हुए कर्तव्य पथ, सी-हेक्सागन गोलचक्कर, नेता जी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा, तिलकमार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग, नेताजी सुभाष मार्ग और फिर लाल किला पहुंचेगी। जिसके चलते ये सभी रास्ते बंद रहेंगे। परेड के दौरान किसी को रूट क्रॉस करने की परमिशन नहीं दी जाएगी। हालांकि, गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान सभी मेट्रो स्टेशनों पर लोगों के लिए मेट्रो रेल सेवा जारी रहेगी।

गणतंत्र दिवस समारोह के चलते ये रास्ते रहेंगे बंद
– आज यानी 25 जनवरी की शाम 5 बजे से 26 जनवरी की परेड खत्म होने तक विजय चौक से लेकर इंडिया गेट तक कर्तव्यपथ को बंद कर दिया जाएगा।
-आज रात 9 बजे से रफी मार्ग, जनपथ, मान सिंह रोड को भी बंद कर दिया जाएगा।
– इसके अलावा सी-हेक्सागन और इंडिया गेट वाला मार्ग 26 जनवरी की सुबह 9.15 बजे से लेकर परेड के तिलक मार्ग पार (क्रॉस) होने तक बंद रहेगा।
– 26 जनवरी को सुबह 10.30 बजे से तिलकमार्ग, बीएस जेड मार्ग और सुभाष मार्ग पर दोनों दिशाओं में वाहन चालकों को वाहन चलाने की परमिशन नहीं होगी।

-परेड खत्म होने के बाद इन सभी रास्तों को जनता के लिए खोल दिया जाएगा।

NEWS AGENCY INA
Author: NEWS AGENCY INA

विज्ञापन